फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SS Mann became the head of Hockey Association, new executive formed

एसएस मान बने हॉकी एसोसिएशन के प्रधान, नई कार्यकारिणी गठित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
SS Mann became the head of Hockey Association, new executive formed
अंबाला। हॉकी एसोसिएशन की बैठक सोमवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हुई। चेयरमैन राजिंदर विज और उप प्रधान बृजेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन का कार्यकाल पूरा होने पर चुनाव कराया गया। उप प्रधान ने पिछली कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की और सदस्यों ने इसका अनुमोदन किया। जिला एवं खेल कार्यकारी अधिकारी जगदीप सिंह चुनाव अधिकारी रहे। उनकी उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें मुख्य संरक्षक सरदार महेंद्र सिंह, संरक्षक डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. सुखदेव सिंह, इंजीनियर बीएस कंबोज, सरदार आज्ञा पाल सिंह, सुरजीत सिंह, चेयरमैन राजिंदर विज, प्रधान सरदार एसएस मान, उप प्रधान बृजेश गुप्ता, किरण छिब्बर, विनोद कुमार, हरजीत पाल जीतू, महासचिव राजिंदर सिंह जिंदू, कार्यकारी सचिव प्रेम सभ्रवाल और गुरमीत सिंह गोल्डी बनाए गए। सह सचिव केपी सिंह और संजीव कुमार, खजांची रविंदर सिंह और नीरज बक्शी, प्रेस प्रवक्ता लोकेश मेहता, सीए अंकुर रस्तोगी, विशेष सदस्यों के तौर पर सतनाम सिंह, हरप्रीत, धनराज, अजय बक्शी, जसवीर सिंह, जितेंद्र सिंह, संजीव कुमार, अमरीक सिंह, बलजीत, प्रिंस, अमनदीप, संजय कुमार, जसवंत सिंह और जितेंद्र कुमार एवं तकनीकी सलाहकार के तौर पर जितेंद्र कुमार, हॉकी कोच संजीव कुमार, सुरेंद्र सिंह और सत्यप्रकाश को चुना गया। नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed