फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sri ultrasound seel

अल्ट्रासाउंड सेंटर से टीम को देख भागा दलाल, दो घंटे बाद बीस हजार सहित पकड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sri ultrasound seel
स्वास्थ्य एवं गृहमंत्री के गृह क्षेत्र में अंबाला-यमुनानगर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़ किया। यमुनानगर की टीम ने नकली ग्राहक बनाकर महिला को भेजा। दलाल उसे अंबाला छावनी के श्री एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर लेकर पहुंचा। नकली ग्राहक बनकर आई महिला ने दलाल को बीस हजार की राशि दी तो विभाग ने रेड मार दी। टीम को आते देखकर दलाल बाइक पर बैठकर भाग निकला। टीम ने पुलिस की मदद से दलाल का मोबाइल ट्रेस कर उसे करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया। तलाशी के दौरान दलाल की जेब से नकली ग्राहक द्वारा दिए गए बीस हजार रुपये भी बरामद किए गए। टीम ने विभागीय कार्रवाई करते हुए जहां सेंटर सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दलाल ने सेंटर में सौंपी थी बीएमएस डाक्टर की रेफरल स्लीप
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक नकली ग्राहक ने जब दलाल से संपर्क किया तो उसने अंबाला आने के लिए बोला। जैसे ही वह छावनी के श्री एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर पर पहुंचा तो उसने एक बीएमएस डाक्टर की रेफरल स्लीप सहित कार्ड सेंटर में दिया था। टीम ने कहा कि जो कार्ड उन्हें मिला है उसमें भी काफी खामियां मिली हैं। कार्ड पर बाकायदा रजिस्ट्रेशन नंबर सहित कई महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं वो उस कार्ड पर नहीं थी।
विज्ञापन

सेंटर संचालक ने नकारे आरोप, टीम ने खंगाला रिकॉर्ड
विभाग की टीम ने सेंटर संचालक से पूछताछ की तो उसने आरोप नकारते हुए कोई जांच न करने की बात कही। ऐसे में टीम ने सेंटर का पूरे रिकॉर्ड को बारीकि से जांचा। जांच पूरी होने तक मशीन सील करने के निर्देश दिए। हालांकि सेंटर के संचालक द्वारा सीलिंग का विरोध भी किया गया, लेकिन महेश नगर थाना प्रभारी की मौजूदगी में मशीन सील कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

30 हजार में हुई थी डील, टीम लगाएगी चेन का पता
टीम के मुताबिक लिंग जांच के लिए महिला से करीब 30 हजार रुपये में सौदा हुआ था। पहली किश्त के चलते दलाल को 20 हजार रुपये दिए। बताया जाता है कि दलाल ने टीम को उलझाने के लिए करीब दो घंटे तक कई जगह उलझाया। एक बार तो लोकेशन शाहाबाद की तरफ आ रही थी और बाद में वह वापिस अंबाला की तरफ आई। आखिर में उसे महमूदपुर से काबू कर लिया। यह कार्रवाई के दौरान अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम से डॉ. हितार्थ, डॉ. बलविंद्र कौर सिविल सर्जन की अगुवाई में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed