फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   sporti-taeing

मनाली मेें एडवैंचर स्पोटर्स की ट्रेनिंग में बहा रहे पसीना

Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट।
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला कैंट। Updated Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से मनाली में सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए लगाए गए विशेष समर कैंप में अंबाला के भी छात्र एडवैंचर स्पोटर्स की ट्रेनिंग ले रहे हैं। जिला शिक्षा अधिकारी उमा शर्मा की देखरेख में अंबाला के काफी संख्या में सरकारी स्कूल के छात्र व छात्राएं मनाली कैंप में गए हैं। जहां ये छात्र विभिन्न एडवैंचर स्पोटर्स में पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि वहां एक्सर्प ट्रेनर इन छात्रों को विभिन्न एडवैंचर में परिपूर्ण बनाने का प्रयास कर रहे हैं। डीईओ उमा शर्मा के अनुसार वहां इन छात्रों को रॉक क्लाइमबिंग, ट्रैकिंग रैपलिंग, रिवर क्रासिंग, नेचर ट्रायल, रूरल गेम, राइफल शूटिंग, माउंटनरिंग, बर्मा ब्रिज, कमांडों ब्रिज, हॉट एयर बैलूनिंग, ग्रुप डिसकसन, योगा, रिपोर्ट राइटिंग, सस्मरण लेखन, कैंप फायर, फॉक डांस, रागिनी इत्यादि की ट्रेनिंग दी जा रही है। डीईओ के अनुसार छात्रों की प्रतिभा को एक नए ढंग से संवारने का ये अनोखा प्रयास है। जिसका फायदा अंबाला के छात्र मनाली समर कैंप में उठा रहे हैं।
विज्ञापन

रीडिंग व राइटिंग में निखार रहे प्रतिभा

उधर, सिटी के राजकीय स्कूल प्रेमनगर में भी समर कैंप के दौरान सोमवार को छात्रों ने रीडिंग एंड राइटिंग के गुर सिखे। इस दौरान करीबन 238 बच्चों ने भागेदारी की। स्कूल के प्राचार्य अनिल शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उनके अनुसार सरकारी स्कूल में इस तरह का कैंप एक नया प्रयास है, जिसका बेहतर परिणाम मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजाना कैंप में प्रतिभाएं सीखने वाले बच्चों की संख्या बढ़ रही है और अब सरकारी स्कूल के 238 बच्चे इसमें भागेदारी कर रहे हैं। इस दौरान बच्चों ने कैंप की शुरूआत योगा के साथ की। जिसमें उन्हे कई आसनों की प्रेक्टिकल जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि इस कैंप में थिएटर वर्कशाप समेत पेंटिंग, डाइट समेत रीडिंग व राइटिंग समेत अन्य प्रतिभाओं की जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जा रही है।

इस दौरान उन्हे बताया जा रहा है कि किस तरह से लेखन व पठन किया जाता है। इस दौरान लेखन व पठन की बारिकियां क्या है? और इस दौरान किन बातों का विशेष ध्यान रख जाता है। प्राचार्य ने बताया कि इस दौरान बच्चों को अंबाला चाइल्ड नंबर 1098 की भी जानकारी दी गई। उन्हे बताया गया कि जहां भी वे बच्चों के प्रति अत्याचार व बाल मजदूरी देखें तो इस नंबर पर उसकी सूचना दें। ताकि बच्चों को बाल मजदूरी व अत्याचार से मुक्त करवाया जा सके।

छात्रों का टैली प्रशिक्षण शिविर शुरू
अंबाला सिटी। शहर के मुरलीधर डीएवी स्कूल में कॉमर्स विषय के कक्षा 12 के विद्यार्थियों के लिए अकाउंटेसी क्षेत्र में व्यवहारिक एवं प्रायोगिक ज्ञान हेतू विशेष कक्षाओं का आयोजन किया गया। 40 दिनों की अवधि वाले इस विशेष कोर्स का संचालन टैली इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की अंबाला शहर में अधिकृत शाखा एमजीएम एजुकेशन द्वारा किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसिपल डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि प्रधानमंत्री की कुशल भारत योजना के तहत इन कक्षाओं को कुशल प्रशिक्षकों के संरक्षण में विद्यालय में आयोजित किया जा रहा है, जहां विद्यार्थियों को रोजगार हेतू कुशल प्रशिक्षण मिलेगा। इस उपलब्धि का वे अपने जीवन में प्रयोग कर सकेंगे। विद्यालय के 30 छात्र इस विशेष प्रशिक्षण में रूचि रखते हैं। प्रशिक्षण के पश्चात विद्यार्थियों को इस कोर्स को ग्रहण करने का प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा।

संस्कारों का दिया ज्ञान
उधर, सिटी के पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मावकाश के  दौरान गत वर्षों की तरह  धर्म संस्कार शिविर का आयोजन किया गया। धर्म संस्कार शिविर मे प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक चला। शिविर मे लगभग 927 बच्चों ने भाग लिया। इस धर्म ,संस्कृति और संस्कारो से जुड़े नैतिक ज्ञान से छात्रों को परिचित करवाया गया। छोटी छोटी कहानियो मे बड़ी बड़ी शिक्षाओं का छात्रों ने भरपूर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed