{"_id":"679913e159cb95ff560ba771","slug":"special-vulnerable-victim-cell-created-in-the-court-for-hearing-pocso-cases-ambala-news-c-18-knl1025-569457-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पॉक्सो के मामलों की सुनवाई के लिए कोर्ट में बनाया विशेष कमजोर पीड़ित कक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पॉक्सो के मामलों की सुनवाई के लिए कोर्ट में बनाया विशेष कमजोर पीड़ित कक्ष
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अब दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मामलों में इलेक्ट्रानिक ट्रायल से सुनवाई होगी। इसके लिए जिला स्तरीय कोर्ट परिसर की दूसरी मंजिल में अलग- अलग वीडियो कांफ्रेंस कमरे बनाए गए हैं। जहां पर पीड़ित और आरोपी की के लिए गवाही देने की व्यवस्था अलग- अलग होगी। इसे कमजोर पीड़ित कक्ष (वल्नेरेबल विक्टिम्स रूम) नाम दिया गया है। इन कक्षों को इसलिए बनाया गया है क्योंकि पीड़ित किसी भी स्थिति में घबराए नहीं और आसानी से अपनी बात कोर्ट के सामने रख सके।
इसके साथ ही कोर्ट भी पीड़ित और आरोपी की गवाही अलग- अलग सुन सकेगी। इसके लिए कोर्ट नंबर 20 में भी अलग व्यवस्था की गई है। अंबाला में इस तरह की यह पहली सुविधा है। इससे अतिसंवेदनशील मामलों में पीड़ितों को पेश होने के लिए गोपनीयता भी मिलेगी।
पूरे केस की सुनवाई होगी रिकॉर्ड
जिला कोर्ट के नाजिर मुनीष कुमार ने बताया कि पीड़ित को इस व्यवस्था में एक दिन पहले ही फोन से एसएमएस के जरिए जानकारी मिलेगी। इस व्यवस्था से पूरे मामले की सुनवाई के प्रत्येक पहलू को रिकॉर्ड करने की सुविधा मिलेगा। इसके लिए दोनों कमरों में एक कैमरा, माइक और एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। जिसका प्रसारण सीधा कोर्ट जिससे कभी भी इस रिकॉर्ड देखा जा सके। इस व्यवस्था में पीड़ित आरोपी को देख सकेगा जबकि आरोपी पीड़ित से देख नहीं सकता है। इससे बिना डर के पीड़ित आरोपी की पहचान करने में मदद मिलेगी।