{"_id":"63f0d0a082411445390f7cd2","slug":"special-trains-will-run-between-sriganganagar-haridwar-and-jammu-tawi-ambala-news-c-18-1-32762-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबाला: श्रीगंगानगर-हरिद्वार और जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल रेलगाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: श्रीगंगानगर-हरिद्वार और जम्मूतवी के बीच चलेगी स्पेशल रेलगाड़ियां
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। रेलवे ने यात्री सुविधा में बढ़ौतरी करते हुए दो रेल मार्गों पर स्पेशल रेलगाड़ियों के संचालन का फैसला किया है। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र कादयान ने बताया कि स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन श्रीगंगानगर-हरिद्वार और जम्मूतवी-हरिद्वार के बीच दोनों दिशाओं में किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04717 श्रीगंगानगर-हरिद्वार एक्सप्रेस स्पेशल रेलगाड़ी 19 फरवरी और और 20 फरवरी को चलेगी। रेलगाड़ी श्रीगंगानगर से शाम 5.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 4.40 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04718 हरिद्वार-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस स्पेशल का संचालन 20 और 21 फरवरी को किया जाएगा। रेलगाड़ी हरिद्वार से सुबह 6.00 बजे प्रस्थान कर उसी दिन दोपहर 3.45 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में अबोहर जंक्शन, मलोट, बठिंडा जंक्शन, रामपुर फूल, तापा, बरनाला, धुरी, नाभा, पटियाला, अंबाला कैंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर जंक्शन, और रुड़की स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।
जम्मूतवी-हरिद्वार आरक्षित स्पेशल
रेलगाड़ी संख्या 04666 जम्मूतवी-हरिद्वार आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ी 19 फरवरी को जम्मूतवी से शाम 7.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 5.50 बजे हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी दिशा में रेलगाड़ी संख्या 04665 20 फरवरी को हरिद्वार से रात 9.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह 9.15 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के डिब्बों वाली यह स्पेशल रेलगाड़ी मार्ग में कठुआ, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना जंक्शन, सरहिंद जंक्शन,राजपुरा जंक्शन, अंबाला कैंट जंक्शन, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर और रुड़की स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी।