फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special trains running late by 11 hours

Ambala News: 11 घंटे की देरी से चल रही स्पेशल ट्रेनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:07 AM IST
विज्ञापन
Special trains running late by 11 hours
अंबाला। धुंध का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और इसका खामियाजा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। धुंध के कारण दैनिक ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों का संचालन भी बिगड़ गया है।
विज्ञापन

दैनिक ट्रेनें जहां दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। वहीं स्पेशल ट्रेनें 11 घंटे से भी अधिक की देरी से चल रही हैं। इसलिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में घंटों बैठना पड़ रहा है। शनिवार को भी स्पेशल ट्रेनों के देरी से चलने के कारण प्लेटफार्म एक पर यात्रियों की काफी भीड़ नजर आई। इनमें से कुछ यात्री चादर ओढ़कर सो रहे थे तो कुछ जागकर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। रेलवे से प्राप्त जानकारी अनुसार शनिवार को भी धुंध के कारण लगभग 22 ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 22440 कटरा-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस 55 मिनट, 04651 जयनगर-अमृतसर एक्सप्रेस 11.30 घंटे, 04645 बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल 9 घंटे, 05733 अमृतसर-कटिहार 9.20 घंटे, 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल 10.20 घंटे, 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस 30 मिनट, ट्रेन नंबर 14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस एक घंटा, 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस 2 घंटे, 14681 नई दिल्ली-जालंधर एक्सप्रेस 20 मिनट, 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस 30 मिनट, 19325 इंदौर-अमृतसर एक्सप्रेस एक घंटा, 12472 कटरा-ब्रांद्रा स्वराज एक्सप्रेस 30 मिनट, 14650 अमृतसर-जयनगर सरयु-यमुना एक्सप्रेस 30 मिनट, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 12238 जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा एक्सप्रेस 40 मिनट, 14521 दिल्ली-अंबाला एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 30 मिनट, 12311 हावड़ा-कालका नेताजी एक्सप्रेस 2.30 घंटे, 14610 कटरा-ऋषिकेश हेमकुंट एक्सप्रेस 1.20 घंटे, 14034 कटरा-सुबेदारगंज जम्मू मेल 30 मिनट, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट 30 मिनट की देरी से गंतव्य स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed