फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special train will run between Durg-Jammutavi from September 14

दुर्ग-जम्मूतवी के बीच 14 सितंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Special train will run between Durg-Jammutavi from September 14
रेलवे ने मां वैष्णो दरबार जाने वाले यात्रियों के लिए एक नई ट्रेन शुरू की थी है जो दुर्ग-जम्मूतवी के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी। ट्रेन में आरक्षण सुविधा शुक्रवार से शुरू हो गई है। ये जानकारी मंडल वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक हरी मोहन ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए ही रेलवे प्रशासन ने दुर्ग-जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारंभ करने की तैयारी पूरी कर ली है। ट्रेन नंबर 08549 दुर्ग-जम्मूतवी साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार 14 सितंबर से दुर्ग रेलवे स्टेशन से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर बुधवार सुबह 11.40 बजे छावनी जंक्शन और शाम 6.10 बजे जम्मूतवी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 08550 जम्मूतवी-दुर्ग साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन प्रत्येक वीरवार 16 सितंबर से जम्मूतवी से सुबह 4.35 बजे रवाना होकर सुबह 10.55 बजे छावनी जंक्शन और अगले दिन शुक्रवार को सुबह 11.05 बजे दुर्ग पहुंचेगी। इस ट्रेन में 6 एसी तृतीय, 2 एसी सेकेंड, एक एसी टू कम एसी तृतीय, 7 स्लीपर, 1 पेंट्रीकार, 1 लगेज वाहन और तीन सामान्य सहित कुल 22 कोच होंगे। ट्रेन बीच रास्ते रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, सागर, झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, दिल्ली सफदरगंज, अंबाला कैंट, लुधियाना कैंट, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। इस ट्रेन में केवल कंफर्म टिकट रेल यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति प्रदान की जाएगी। सफर के दौरान यात्रियों को कोरोना के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। ट्रेन की जानकारी रेलवे वेबसाइट के अलावा रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी अपडेट कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed