फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special children of Vatsalya School are becoming expert in sports

Ambala News: वात्सल्य स्कूल के विशेष बच्चे खेलों में हो रहे माहिर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Special children of Vatsalya School are becoming expert in sports
अंबाला छावनी के वात्सल्य स्कूल की छात्रा टेबल टेनिस में जोहर दिखाते हुए। स्कूल
अंबाला। कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीन वात्सल्य स्कूल के विशेष बच्चे खेलों में माहिर हो रहे हैं। बोर्ड द्वारा स्कूल में रखे गए विशेषज्ञ बच्चों को खेल की बारीकियां समझाते हुए उन्हें माहिर खिलाड़ी बना रहे हैं। पहले जहां स्कूल के बच्चों ने स्केटिंग में अपनी जीत का परचम लहराया था, वहीं अब टेबल टेनिस सहित बैडमिंटन में भी अब बच्चे राज्य सहित राष्ट्रीय स्तर पर धाक जमाने लगे हैं। चंडीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्कूल की विशेष छात्रा साविति ने चौथा स्थान हासिल करके बोर्ड और परिजनों का नाम रोशन किया है। इस प्रतियोगिता में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, मुंबई, गुवाहाटी सहित 19 राज्यों से लगभग 200 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
विज्ञापन



स्केटिंग रिंग का किया जा रहा विस्तार
वात्सल्य के पांच बच्चों ने स्केटिंग प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीते हैं। मौजूदा समय में लगभग 20 से अधिक बच्चे स्केटिंग का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं जो आने वाले समय में जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कैंटोनमेंट बोर्ड का प्रतिनिधित्व करेंगे, इसके लिए वात्सल्य स्कूल में नए सिरे से स्केटिंग रिंग का निर्माण किया जा रहा है जो पहले से कई गुना ज्यादा बड़ा और चौड़ा होगा।
विज्ञापन



130 बच्चे ग्रहण कर रहे शिक्षा
वर्ष 2014 में पांच बच्चों के साथ वात्सल्य स्कूल की शुरुआत की गई थी। मौजूदा समय में स्कूल में 130 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं, इसके अलावा 36 विशेष बच्चे खेलों में माहिर हो रहे हैं। जून में गुरुग्राम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में भी स्कूल की दो छात्राओं ने स्वर्ण सहित रजत पदक जीता था, इसमें बबलीन ने स्वर्ण और नंदिनी ने रजत पदक हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेलों में माहिर करने के लिए स्कूल के बच्चों की तरफ विशेष ध्यान दिया जा रहा है। स्कूल में स्केटिंग रिंग का विस्तार किया जा रहा है, इसके अलावा बच्चों को टेबल टेनिस और बैडमिंटन में भी माहिर किया जा रहा है। स्कूल के 39 बच्चे जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा दिखा रहे हैं।
- यशपाल, प्राचार्य, वात्सल्य स्कूल।

अंबाला छावनी के वात्सल्य स्कूल की छात्रा टेबल टेनिस में जोहर दिखाते हुए। स्कूल

अंबाला छावनी के वात्सल्य स्कूल की छात्रा टेबल टेनिस में जोहर दिखाते हुए। स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed