फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Special blessings are obtained by worshiping Kanjak

मंदिर भवनों में प्रतिदिन की तर्ज पर किया गया मां की महिमा का गुणगान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Special blessings are obtained by worshiping Kanjak
नवरात्र के अंतिम दिन मंदिरों में भक्तजनों की भीड़ दिखाई दी। इस दौरान ज्यादातर भक्तजन मंदिरों में कंजक कन्याओं का पूजन करते नजर आए। मौके पर पंडित तिलक राज शर्मा ने बताया कि नवरात्र के पावन अवसर पर मां महागौरी के अष्टम दिन कंजक पूजन का विशेष महत्व भक्तों को मिलता है। श्रद्धापूर्वक छोटी-छोटी कन्याओं को कंजक के स्वरूप में पूजा करने से माता जी के विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती है, क्योंकि वह छोटी-छोटी कन्याएं ही मां का स्वरूप मानी जाती हैं। उनके द्वारा दिए गए आशीर्वाद से मनुष्य के कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं तथा घर में सुख समृद्धि का वास होता है। लंबे समय से चल रहे दुख व कष्टों से मुक्ति की प्राप्ति मिलती है। मां के सभी नवरात्र का व्रत रखने वाले जीव को सभी सुखों की प्राप्ति मिलती है।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सिटी के सेक्टर नौ स्थित श्री महादेव मंदिर एवं सत्संग भवन के पुजारी पंडित दिनेश शास्त्री व विशाल शास्त्री ने बताया कि मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें माता के दर्शनों के लिए लग गई थी, मंदिर परिसर में भक्तों की ओर से कंजक पूजन भी विधिवत तरीके से करवाया गया। जिसमें सेक्टर से आए भक्तों ने कंजकों का पूजन कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया, वहीं रोजाना की तरह मंदिर परिसर में शाम को कर्ण एंड पार्टी की ओर से मां महामाई का गुणगान किया गया। इस दौरान कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां पेश की। कर्ण द्वारा माता की भेंट प्रस्तुत की। जिसमें सभी भक्तजनों ने महामाई का गुणगान करते हुए माता के संगीतमयी भजनों पर मंत्रमुग्ध होकर झूमे।
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सिटी के सेक्टर 10 स्थित मां वैष्णो माता मंदिर में भी भक्तों की चहल-पहल दिखाई दी। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी श्यालिकराम ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे मंदिर में भक्तों की आवाजाही शुरू हो गई थी। भक्तों ने विधिपूर्वक माता के दरबार में पहुंचकर पूजा अर्चना की मंदिर परिसर में शाम करीब चार बजे महिला संकीर्तन मंडल की ओर से मां महागौरी का संकीर्तन भजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं ने पहुंचकर मां महामाई का गुणगान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार अंबाला सिटी के प्राचीन मां अंबिका देवी माता मंदिर में भी मां के जयकारों के साथ भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। इस मौके पर मंदिर पुजारी राजू शर्मा ने बताया कि माता के सभी नवरात्र में भक्तों की आवाजाही रही। शाम करीब चार बजे से भक्तों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो जाती थी। मां के सुंदर स्वरूप के दर्शन के लिए भक्तजन अपनी बारी का इंतजार करते थे। शनिवार को भी माता को सुंदर वस्त्रों व आभूषणों से सजाया गया। माता को मां महागौरी का स्वरूप दिया गया था जिसमें सभी भक्तों ने माता के जयकारों के साथ श्रद्धा भाव से दर्शन किए। मंदिर परिसर में चल रहे भजन कीर्तन में महिलाओं की ओर से माता का गुणगान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed