फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Some part of Chandpura bridge built on Tangri sunk

Ambala News: टांगरी पर बने चंदपुरा पुल का कुछ हिस्सा धंसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:40 AM IST
विज्ञापन
Some part of Chandpura bridge built on Tangri sunk

विज्ञापन
अंबाला। टांगरी बांध के ऊपर बब्याल से चंदपुरा को जोड़ने वाले पुल का कुछ हिस्सा उद्घाटन से पहले से धंस गया है। वहीं पुल से चंदपुरा की तरफ उतरने वाले हिस्से की मिट्ठी भी पानी में बह गई। हालांकि अभी इस पुल का उद्घाटन नहीं हुआ है। वहीं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों की ओर से लगभग पूरा काम पूरा होने का दावा किया जा रहा है।
टांगरी के हालात का जायजा लेने के लिए सोमवार को पहुंचे गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के समक्ष भी लोगों ने इस मामले को उठाया था। मंत्री विज ने तुरंत ही पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन को मौके पर बुलाकर इसे जल्द ही दुरुस्त करवाने के निर्देश दिए।टांगरी में जलभराव से पहले आसपास के दर्जनों गांव के लोग बब्याल से चंदपुरा आदि की तरफ जाने के लिए इसी पुल का इस्तेमाल करने लगे हैं।
विज्ञापन

बड़े-बड़े वाहन भी इस पर से आसानी से गुजर जाते हैं। टांगरी के उफान पर आने के बाद इस पुल को बीच में धंसा कहीं न कहीं सामग्री पर भी सवाल खड़े करता है कि आखिर कैसे धंस गया। जबकि टांगरी पर बांध बनाने से उफान आदि सभी हालातों से निपटने की तैयारी की जाती है और उसकी के बाद पुल का निर्माण किया जाता है। करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से इसे तैयार किया जाना है। इस पुल के बनने से चंदपुरा, बब्याल, रामपुर, सरसहेड़ी, महेश नगर के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लोगों को आने-जाने के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed