{"_id":"64f39e594f2d1d23020c9dff","slug":"soldiers-complaint-investigation-handed-over-to-police-commissioner-ambala-news-c-36-1-amb1002-9653-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सैनिक की शिकायत, पुलिस कमिश्नर को थमाई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सैनिक की शिकायत, पुलिस कमिश्नर को थमाई जांच
विज्ञापन
गृहमंत्री के आवास पर अपनी शिकायत देते शिकायतकर्ता।
अंबाला। हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शनिवार अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को निर्देश दिए। विज ने सोनीपत पुलिस कमिश्नर को सैनिक की शिकायत पर जांच और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
एयरफोर्स पठानकोट में कार्यरत और खरखौदा निवासी सैनिक ने बताया कि उसका पत्नी से तलाक का केस चल रहा है। उसकी पत्नी मायके में रह रही है और कुछ दिन पहले ही उसकी पत्नी महज दो मिनट के लिए जबरन उनके घर में दाखिल हुई। इसके बाद खरखौदा थाने में जाकर पत्नी ने उसी के खिलाफ दुराचार और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज करा दिया।
सैनिक ने कहा कि उसके पास पत्नी के जबरन घर में दाखिल होने का वीडियो और फोटो है। उसका आरोप था कि पुलिस उसकी सुनवाई नहीं कर रही। गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस कमिश्नर सोनीपत को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये ठगे
छावनी के हाउसिंग बोर्ड निवासी व्यक्ति ने गृह मंत्री अनिल विज को शिकायत देते हुए कहा कि उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर उनसे 40 लाख की ठगी हुई है। उसने आरोप लगाया कि विदेश भेजने का झांसा देकर एजेंट ने उन्हें बताया कि वह युवाओं को विदेश भेजता है और एयरलाइन में काम करता है। व्यक्ति का आरोप था कि एजेंट ने पैसे लेने के बाद उसके बेटे को फर्जी वीजा और टिकट दिया और दो दिन तक बंग्लूरू में रखा। जब उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपने पैसे और कागजात वापस मांगे जोकि एजेंट ने नहीं दिए। गृहमंत्री अनिल विज ने इस मामले की जांच कबूतरबाजी के लिए गठित एसआईटी को सौंपी और कार्रवाई के निर्देश दिए।
प्रशंसा पुरस्कार जीतने पर दी बधाई
गृह मंत्री अनिल विज से गत दिनों यूरोप के देश चैक गणराज्य में संपन्न हुए डेक हॉकी वर्ल्ड कप में पहली बार भाग लेने वाली भारतीय टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में भारतीय टीम को प्रशंसा पुरस्कार प्राप्त हुआ था। टीम के कप्तान अंबाला से नितिन सैनी, यमुनानगर से उपकप्तान परमिंद्र के साथ सदस्यों ने गृह मंत्री अनिल विज से आशीर्वाद लिया।