{"_id":"696bee358fa3ecde650e5889","slug":"soldier-riding-a-bike-hit-by-a-car-seriously-injured-ambala-news-c-36-1-sknl1017-156591-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बाइक सवार सैनिक को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बाइक सवार सैनिक को कार ने मारी टक्कर, गंभीर घायल
Sun, 18 Jan 2026 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Sun, 18 Jan 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। कैंट के सैन्य क्षेत्र स्थित आईसीसी लाइन खेल के पास चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार सेना के नायक उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ के पलथी गांव निवासी संजय को टक्कर मार दी। यह हादसा शुक्रवार की रात को हुआ था। उस समय संजय ड्यूटी से बाइक पर घर जा रहे थे। गंभीर हालत को देखते हुए संजय को कैंट के सैनिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां से उन्हें दिल्ली कैंट स्थित आर्मी बेस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
अभी जवान की हालत गंभीर बनी हुई है। रेजिमेंट पुलिस चौकी के हेड कॉन्स्टेबल राजपाल ने बताया कि जवान की पत्नी नेहा यादव के बयान व अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार नंबर के आधार पर चालक की तलाश कर रही है।
घायल संजय 1812 आरकेटी रेजिमेंट में नायक के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार रात 10 बजकर 15 मिनट पर वह बाइक सवार होकर ड्यूटी खत्म कर अपने कमरे की ओर जा रहे थे। तभी कार की टक्कर के बाद वह दूर जाकर गिरे थे। संजय की बाईं टांग की हड्डी टूट गई व पेट, छाती में चोटें आई हैं। संवाद