संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। टांगरी के पानी की मार झेलने वाले बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब सहित सामाजिक संस्थाएं आगे आई हैं, जहां गुरुद्वारा साहिब की तरफ से बाढ़ पीड़ितों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया है, वहीं इद्रीश फाउंडेशन, रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से भी पीड़ित लोगों को भरपूर सहयोग दिया जा रह है।
ऐसे में यह छोटी सी मदद बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत लेकर आई है, इसमें टांगरी बांध के नजदीक धर्मशालाओं के प्रबंधकों ने भी पूर्ण सहयोग दिया है। उन्होंने रात के समय लोगों के ठहरने और खाने की भी व्यवस्था की। विशेष सहयोगी : इस सेवा कार्य में कंधे से कंधा मिलाकर योगदान देने वालों में रेडक्रॉस की तरफ से मनोज सैनी, गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब की तरफ से टीपी सिंह, जगदीप सिंह, गुरदीप, ललित बिंद्रा, पार्षद हरमिंदर हीरा सहित गुरुद्वारा साहिब और इंद्रीश फाउंडेशन की पूरी टीम इस कार्य में लगातार जुटी रही।