फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Smuggler caught bringing 3.40 quintal Churapost in Ambala of Haryana

Haryana: तिरपाल से ट्रक ढक 3.40 क्विंटल चूरापोस्त ला रहा नशा तस्कर दबोचा, राजस्थान, MP बॉर्डर से लाता था सस्ता

Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 27 May 2023 12:37 AM IST
सार

राजस्थान, मध्यप्रदेश के बॉर्डर से सस्ते दामों में लाकर हरियाणा में सप्लाई करता था। गुप्ता सूचना के आधार पर एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने नशा पकड़ा है। रिमांड लेकर पुलिस अनसुलझे राज उगलवाएगी।

विज्ञापन
Smuggler caught bringing 3.40 quintal Churapost in Ambala of Haryana
ट्रक व आरोपी चालक संग खड़ी एंटी नारकोटिक की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के अंबाला में अंबाला-हिसार रोड स्थित नग्गल थाना क्षेत्र से ट्रक पर तिरपाल की आड़ में 3 क्विंटल 40 किलो चूरापोस्त ले जा रहा नशा तस्कर एंटी नारकोटिक सेल के हत्थे चढ़ गया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह चूरापोस्त राजस्थान व मध्यप्रदेश बॉर्डर से लाया जा रहा था। रास्ते में पड़ने वाली चेकिंग पोस्ट को भी इसकी कानोंकान भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन


आरोपी ड्राइवर की पहचान करनाल के गांव जलमाना निवासी कुलविंदर के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक जश्नदीप रंधावा ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर छह दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। आरोपी से पता लगाया जाएगा कि आखिर वह कहां से यह चूरापोस्त लाया था और कहां-कहां सप्लाई होना था।
विज्ञापन


पुलिस की प्राथमिक जांच में पाया गया है कि वह नशा सस्ते दामों में लाकर जगह-जगह बेचता था। ट्रक का मालिक कोई और पाया गया है। पुलिस का कहना है कि जांच में पता लगाया जाएगा कि आखिर ट्रक मालिक को इसका पता था या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा नशा तस्कर के तार ढाबा संचालकों से होने की भी आशंका है। हर पहलू को गंभीरता से खंगाला जाएगा। बता चला है कि वो दो हजार किलो में लाकर यहां पर करीब तीन हजार में बेचता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed