फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sleeping worker dies due to snake bite

Ambala News: सोते श्रमिक की सांप के डसने से मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Sleeping worker dies due to snake bite
अंबाला सिटी। मानकपुर गांव में नेपाल से धान लगाने का काम करने आए श्रमिक को खेतों के बीच बने कमरे में सोते समय सांप ने डस लिया। उस समय तो श्रमिक की कोई नहीं हुआ लेकिन रविवार को सुबह करीब सात बजे अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

उपचार के लिए साथी और अन्य उपचार के लिए छावनी व फिर सिटी नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानकपुर निवासी 45 वर्षीय नागेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। अंबाला धान के सीजन में काम करने के लिए आया था। शनिवार रात को वह खेतों में बने कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे देररात तीन बजे एक सांप ने डस लिया था।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखवा दिया है। डॉ. संजय ने बताया कि मरीज की हालत पहले से ही खराब थी। इसलिए उसकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कि अगर किसी को भी सांप काट जाए तो मरीज को लेकर तुंरत अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल के पास सभी तरह के सांपों के लिए एंटी वेनम उपलब्ध है। सांप डसने पर झाड़ फूंक की बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे समय रहते मरीज की जान बचाई जा सके। बरसातों के मौसम के बाद सांप के काटने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। रोजाना जिलाभर के नागरिक अस्पताल में मरीज देखने को मिल रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले गांवों से आ रहे हैं। जहां खेतों में काम करते हुए या फिरनी पर घुमते हुए को सांप काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed