अंबाला। छावनी की ग्वालमंडी में दो पक्षों में जमीनी विवाद के चलते मारपीट हो गई। दोनों ने एक दूसरे पर हथियारों से हमला घायल कर दिया। इस मारपीट में छह लोग घायल हो गए थे जो उपचार के लिए छावनी नागरिक अस्पताल पहुंचे। अभी उपचार शुरू भी नहीं हुआ था कि दोनों पक्ष इमरजेंसी वार्ड में ही मारपीट करने लगे। आनन-फानन में स्वास्थ्य कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत करवाया। देखते ही देखते अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात हो गया और सभी घायलों को पुलिस निगरानी में उपचार मिला। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
एक पक्ष के घायलों में अजय, शुभम व सूरज जबकि दूसरे पक्ष में विकास, बाउजी, तुलसी शामिल है। जबकि तुलसी के सिर पर अंदरूनी चोट लगने के कारण उसका सिटी स्कैन और अल्ट्रासाउंड करवाया गया। दूसरे घायलों के सिर व गर्दन पर चोटें आई है। शुभम का कहना था कि वो अपनी जगह पर दीवार खड़ी कर रहे थे कि अचानक सामने घर से लोगों ने गली-गलौज शुरू कर दिया और दीवार गिराते हुए हमला कर दिया। जबकि दूसरे पक्ष से बाउजी ने बताया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर हमला किया था। बताया जाता है कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर एक दिन पहले ही सामाजिक लोगों के बीच दीवार बनाने को लेकर समझौता हुआ था। इस मामले में पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।