फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Six feet of sand will be removed from Tangri, there will be relief from flood

Ambala News: टांगरी से छह फुट रेत होगी बाहर, मिलेगी बाढ़ से मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Six feet of sand will be removed from Tangri, there will be relief from flood
अंबाला छावनी में टांगरी नदी से निकाली जा रही रेत। संवाद - फोटो : संवाद
अंबाला। बाढ़ की मार झेलने वाली टांगरी किनारे बसी दर्जनों कॉलोनियां अब डूबने से बच जाएंगी। सिंचाई विभाग ने टांगरी नदी के तल को छह फुट तक गहरा करने का कार्य शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

टांगरी क्षेत्र से निकाली जा रही रेत को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधीन चल रही अंबाला रिंग रोड परियोजना में इस्तेमाल किया जाएगा। ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि टांगरी नदी को गहरा करने के लिए सिंचाई विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और नगर परिषद अंबाला सदर के मध्य समझौता ज्ञापन (एमओयू) हुआ था। इसके तहत ही यह कार्य आरंभ किया गया है। उन्होंने बताया कि नदी तल पहले से भी ज्यादा गहरा होगा और बरसाती दिनों में पानी आसानी से आगे निकल जाएगा। बरसात से पहले इस कार्य को पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जहां तंग वहां से चौड़ी होगी टांगरी नदी
छावनी में टांगरी नदी जिन-जिन स्थानों पर तंग है, वहां नदी को पहले से भी ज्यादा चौड़ा किया जाएगा ताकि बरसाती पानी के बहाव में कोई रुकावट न आए। इस संबंध में सिंचाई विभागों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं तथा विभाग की तरफ से प्रस्ताव को सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा है, इस पर भी जल्द कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांध पर आएगी 2.67 करोड़ की लागत
रामपुर-सरसेहड़ी में टांगरी नदी बांध (तटबंध) को ऊंचा व पक्का करने का काम प्रगति पर है। नदी का बांध जगाधरी रोड तक 2.67 करोड़ रुपये की लागत से पक्का व ऊंचा किया जाएगा। बीते फरवरी माह में कार्य की शुरूआत की गई थी और तेजी से इसे अब पूरा किया जा रहा है, जिससे कि बारिश से पहले इसे पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed