फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   SIT will investigate the death of BJP leader's son, Home Minister raised questions

Ambala News: भाजपा नेता के बेटे की मौत की जांच करेगी एसआईटी, गृहमंत्री ने उठाए सवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
SIT will investigate the death of BJP leader's son, Home Minister raised questions
अंबाला। Ḥगांव भानोखेड़ी में बीते शुक्रवार रात को भाजपा नेता साहब सिंह मोहड़ी के बेटे का सड़क हादसे में मौत की निधन हाे गया था। इस पर सभी ने इसे एक दुर्घटना माना था। मगर इस जिस प्रकार से यह हादसा हुआ उसे देखकर यह नहीं लगा कि यह हादसा है। बुधवार को गृहमंत्री अनिल विज भाजपा नेता साहब सिंह के यहां गए थे। उन्होंने कई सवाल खड़े किए और एसआईटी से जांच कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारियों से मौके पर बात करते हुए कहा कि जब सीट का हेड रेस्ट ठीक है तो गर्दन कैसे टूटकर अलग हो गई।
विज्ञापन


गृहमंत्री ने उठाए ये सवाल

गृहमंत्री ने अंबाला सदर थाने के एसएचओ यशदीप सिंह से पूरा घटनाक्रम जाना। इसके बाद उन्होंने कहा कि मृतक परविंदर अकेला गाड़ी में बैठा था और कंडक्टर साइड पर गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई तो मौत कैसे हुई। अगर गर्दन टूट है तो चालक सीट के हेड रेस्ट को क्यों कुछ नहीं हुआ, क्योंकि जब दुर्घटना इतनी भीषण थी तो हेड रेस्ट को भी नुकसान पहुंचना चाहिए था। इसके बाद ही घटना के बाद मृतक के फोन से डायल 112 को फोन कैसे गया। इन सभी पहलुओं पर जांच करने के संबंध में कहा है। इसके बाद ही गृहमंत्री ने मौके से ही एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा को पूरे मामले की जानकारी दी और एसआईटी गठित कर जांच कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही एक डीएसपी स्तर का अधिकारी इस मामले की जांच करेगा।
विज्ञापन


हादसे में ऐसे हुई थी मौत

बीते शुक्रवार को गांव भानोखेड़ी के पास देररात्रि भाजपा नेता साहब सिंह मोहड़ी के बेटे परविंदर सिंह की एंडेवर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा इतना भयानक था कि परविंदर की गर्दन धड़ से अलग होकर पीछे की सीट पर जा गिरी। इसकी सूचना पुलिस को मृतक के मोबाइल से डायल 112 के जरिए मिली थी। इसके साथ ही गाड़ी में चालक के पास की सीट की तरफ ही बाहर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed