{"_id":"625b28bc0885644e3972bb12","slug":"sit-will-investigate-in-case-of-taking-50-thousand-rupees-on-female-asi-and-others-ambala-news-knl105160941","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला एएसआई व अन्य पर 50 हजार रुपये लेने के मामले में एसआईटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला एएसआई व अन्य पर 50 हजार रुपये लेने के मामले में एसआईटी करेगी जांच
विज्ञापन
हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शनिवार जनता की समस्या सुनते हुए सख्ती से पेेश आए। करीब एक हजार से ज्यादा लोगों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए उन्होंने दो मामलों की जांच डीजीपी को करने के निर्देश दिए। सात मामलों में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए वहीं, छह अलग-अलग जिलों के एसपी को मामले दर्ज कर कार्रवाई करने को कहा। दो अलग-अलग मामलों में एडीजीपी रैंक के अधिकारियों को एसआईटी गठित कर मामले की जांच करने के निर्देश दिए। छावनी निवासी कुशल बंसल ने उस पर दर्ज मामले में महिला एसआई व अन्य द्वारा 50 हजार रुपये लेने की शिकायत दी।
गृहमंत्री ने मामले में एडीजीपी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। अनाज मंडी अंबाला निवासी ने शिकायत में बताया कि उसके साथ जमीनी धोखाधड़ी हुई और मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई अब तक नहीं की गई। गृह मंत्री ने मामले में आईजी अंबाला के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। सिरसा निवासी फरियादी ने गृहमंत्री अनिल विज को अपनी फरियाद देते हुए कहा कि दो गाड़ियां के लिए 20 लाख के लेनदेन मामले में उसके खिलाफ झूठा मुकद्दमा दर्ज किया गया है और इस मामले में उसे गलत फंसाया जा रहा है। मामले की जांच डीजीपी हरियाणा को सौंपी गई।
अंबाला शहर निवासी महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर मारपीट, धमकी देने व अन्य आरोप लगाए। उसका आरोप था कि उसका जेठ पुलिस में तैनात है जोकि पद का फायदा उठाते हुए कार्रवाई नहीं होने दे रहा। मामले में गृह मंत्री ने डीजीपी को जांच के निर्देश दिए। हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब निवासी ने गृह मंत्री को फरियाद देते हुए बताया कि उनकी मां ने अपने सौतेले पुत्र एवं उसकी पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर शिकायत की थी, इस मामले में पानीपत थाने में केस दर्ज कराया गया था, मगर मामले में कार्रवाई नहीं हुई। उलटा उन पर झूठे केस दर्ज करवाए गए। मंत्री विज ने मामले में एडीजीपी को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए। इसी तरह कुरुक्षेत्र निवासी ने बेटे की आत्महत्या मामले में कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं करने के आरोप लगाए, इस पर गृह मंत्री ने एसपी को एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए। हिसार से जिला परियोजना संयोजक व अन्य ने महिला वार्डन द्वारा लगाए आरोपों को झूठा बताते हुए मामले में पुन: जांच की मांग की। मामले में एसपी हिसार को एसआईटी गठित कर जांच के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सिरसा जिले के गांव गोदिका से बुजुर्ग भवानी राम व उनके बेटे ओम ठकराल पैदल चलते हुए शनिवार को गृह मंत्री के निवास पर अपनी फरियाद लेकर पहुंचा। उन्होंने बताया कि वह तीन दिनों से पैदल चल यहां पहुंचे हैं। भवानी ने रोते हुए मंत्री विज को बताया कि उसके बेटे की हत्या मामले में सिरसा पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। उन्होंने बताया आरोपी उनको मारने की धमकियां भी दे रहे हैं। मंत्री विज ने इस मामले में हिसार आईजी के नेतृत्व में एसआईटी गठित कर मामले की जांच के निर्देश दिए।