{"_id":"623b8783dce9f561ba0fb2d4","slug":"sit-tracing-the-bomber-from-20-cctv-footage-ambala-news-knl1026876196","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 सीसीटीवी फुटेज से बम रखने वाले का पता लगा रही एसआईटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 सीसीटीवी फुटेज से बम रखने वाले का पता लगा रही एसआईटी
विज्ञापन
एमएम यूनिवर्सिटी के सामने खाली मैदान में झाड़ियों में मिले हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस रखने वाले मामले में पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस रखने वाले का पता लगाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए पुलिस ने आस-पास के क्षेत्रों से करीब 20 सीसीटीवी फुटेज हासिल की है। इसमें शिक्षण संस्थान, होटल, टोल नाका व आस-पास लगते भवन और अन्य जगह शामिल है।
इन फुटेज की जांच के लिए साइबर सैल की मदद भी ली जा रही है। इसके अलावा तथ्य ढूंढने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस की टीम वहां के आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं पुलिस की ओर से गत दिवस ही सभी प्रमुख स्थलों, एयरफोर्स, रेलवे, आर्मी व अन्य को अलर्ट कर दिया था।
--------------------
जहां मिली थी बोरी, वहां भी की जाएगी पूछताछ
अंबाला पुलिस के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी इस मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। इस दौरान टीम की ओर से वहां भी छापामारी की जा रही है जिन क्षेत्रों के उन्हें हैंड ग्रेनेड और एक्सप्लोसिव डिवाइस के पास बोरी व थैला मिला था और बोरी व थैले पर जिनका नाम लिखा हुआ था। इससे कि कुछ तथ्य एजेंसी के हाथ लग सकें। वहीं पुलिस की ओर से लोगों से अपील की जा रही है कि अगर कोई भी संदिग्ध वस्तु उन्हें कहीं दिखाई देती है तो वह तुरंत इसके बारे में पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन
------------------------------
हमारी एसआईटी की टीम कार्य कर रही है, तथ्यों को जुटाया जा रहा है। इससे कि आरोपी जल्द से जल्द पकड़ा जाए।
- जश्नदीप सिंह, एसपी, अंबाला।
----------------------