Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sisters waited at the bus stand to travel to their brothers' homes for Bhai Dooj.

Ambala News: भैया दूज पर भाइयों के घर जाने के लिए बस अड्डे पर इंतजार करती रहीं बहनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Sisters waited at the bus stand to travel to their brothers' homes for Bhai Dooj.
अंबाला छावनी बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। भैया दूज पर भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना करने के लिए निकली बहनों को रोडवेज बस अड्डों पर परेशानियों का सामना करना पड़ा। अंबाला छावनी, अंबाला सिटी और नारायणगढ़ बस अड्डों पर सुबह से ही यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाइयों के घर पहुंचने की जल्दी में बहनें बसों का इंतजार करती रहीं। कई रूटों पर बसें देर से मिलने और उनमें भीड़ अधिक होने के कारण यात्रियों को आधे घंटे से लेकर पौने घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
बस के पहुंचते ही उसमें चढ़ने के लिए आपाधापी की स्थिति बन गई। अंबाला छावनी बस अड्डे पर दिल्ली, चंडीगढ़, कालका, पटियाला और लुधियाना मार्ग पर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। चंडीगढ़ जाने वाली बस के पहुंचते ही यात्रियों में सीट पाने के लिए होड़ मच गई। वहीं, अंबाला सिटी बस अड्डे पर पेहवा, कैथल, नारनौल, जींद और हिसार मार्ग की ओर जाने वाली बहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
विज्ञापन

दूसरी ओर, नारायणगढ़ बस अड्डे पर अंबाला सिटी, अंबाला छावनी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाली सवारियों का जमावड़ा लगा रहा। बसों में जगह कम होने के कारण कई यात्रियों को अगली बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------
आधे घंटे तक करना पड़ा इंतजार
अंबाला छावनी से चंडीगढ़ जाने वाली प्रियंका ने बताया कि वह सुबह ही घर से निकल गई थी, ताकि समय पर भाई के घर पहुंच सके। बस अड्डे पर पहुंचने के बाद यात्रियों की भारी भीड़ देखकर परेशानी हुई। चंडीगढ़ की बस आते ही उसमें चढ़ना मुश्किल हो गया। उसे बस के लिए करीब आधे घंटे तक इंतजार करना पड़ा।
----
पौने घंटे तक बस का इंतजार करती रही
सिटी से कैथल जाने वाली महिला रजनी देवी ने बताया कि भैया दूज पर भाइयों के घर जाना होता है, इसलिए हर साल बहनों की भीड़ तो होती ही है। इस बार बसें बहुत देर से मिल रही। उन्हें पौना घंटे तक इंतजार करना पड़ा। बच्चे साथ में थे और काउंटर पर कोई साफ जानकारी नहीं मिल पा रही। त्योहार के दिन बस सेवा थोड़ी और बेहतर होनी चाहिए थी।

---
बस अड्डे पर ग्रामीण यात्रियों का जमावड़ा
नारायणगढ़ से अंबाला सिटी जाने वाली सुदेश रानी ने बताया कि बस अड्डे पर आसपास के गांवों से आने वाली सवारियों की काफी भीड़ थी। ऑटो और निजी वाहन भी यात्रियों से भरे हुए थे। काफी देर इंतजार के बाद बस आई, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण वह उसमें चढ़ नहीं पाई।
-------
भैयादूज होने के कारण बस अड्डों पर कुछ भीड़ रही, लेकिन रोडवेज की और से सभी बसों का सभी रूटों पर समय से संचालन किया गया।
- रमेश, मुख्य निरीक्षक और संस्थान प्रबंधक, बस स्टैंड अंबाला छावनी।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद

अंबाला छावनी बस अड्डे पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed