फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Simply listening to Shri Shivmahapuran will lead to happiness: Chaitanya Maharaj

श्री शिवमहापुराण का मात्र श्रवण करने से होगा सुखों का आगाज : चैतन्य महाराज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Simply listening to Shri Shivmahapuran will lead to happiness: Chaitanya Maharaj
अंबाला सिटी। सिटी के सुरेन्द्र नगर स्थित शिवशक्ति मंदिर में चल रही श्री शिवमहापुराण सप्ताह अमर कथा के छठे दिन कथा व्यास चैतन्य महाराज ने कथा प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए कहा कि शिवतत्व को समझना बहुत जरूरी है। इस कथा का वर्णन भगवान वेदव्यास ने 24 हजार श्लोक व सप्त संहिता से युक्त कर श्री शिवमहापुराण ग्रंथ की रचना की है। सदाशिव से ही सारी सृष्टि का सृजन हुई है।
विज्ञापन

श्री शिवमहापुराण का मात्र श्रवण करने से ही सुखों का आगाज हो जाता है। जाने-अनजाने में किए गए बुरे कर्मों का भी निवारण हो जाता है। भगवान शिव की भक्ति कर कई पापी असुरों ने भी वरदान प्राप्त किए हैं। भगवान शिव हमेशा भक्तों द्वारा की गई भक्ति में श्रद्धा व सच्ची लगन को देखते हुए प्रसन्न होते हैं। जिसका लाभ इस सृष्टि के कई जीवों ने लिया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान शिव द्वारा दिए गए वरदान के पश्चात कई बार देवताओं को भी भारी संकटों का सामना किया है, मगर भगवान शिव ने अपनी भक्तों को कभी निराश नहीं किया। भगवान शिव को यह भी पता होता था कि यह असुर दिए गए वरदान का गलत प्रयोग करेगें। भगवान शिव ने सभी भक्तों का उद्धार किया है। आचार्य सनातन चैतन्य ने कहा कि काम, क्रोध व लोभ यह तीन दैत्य हमारे शरीर के अंदर हमेशा रहते हैं। इन तीनों बुराइयों का निर्वाण भगवान शिवशंकर के द्वार पर जाकर ही हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व महेन्द्र कौर, सोहन सिंह, रामसिंह सैनी, रामप्रसाद तिवारी, शिवशंकर चौरसिया आदि ने विधिवत मंत्रोच्चरणों के बीच कथा व्यास गद्दी का पूजन किया। वहीं कथा पंडाल में पहुंचे कथा व्यास सनातन आचार्य चैतन्य महाराज का भक्त पंडित रविन्द्र नाथ तिवारी व अन्य भक्तों की ओर से फूल मायाओं से भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर रमा शास्त्री, कोमल महाराज, रामबिहारी मिश्रा, ज्ञानदेवी तिवारी, कवल सिंह फौजी, रवि धीमान, भगवती कौर, गीता रानी, जगतार सिंह, राजरानी, ज्योति धीमान, नवदीप, अर्चना तिवारी सहित भारी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed