फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Siege of CM's convoy, farmers showed black flags, lathi sticks

सीएम के काफिले का घेराव, किसानों ने काले झंडे दिखाए, लाठियां बरसाईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
Siege of CM's convoy, farmers showed black flags, lathi sticks
अंबाला सिटी: चुनाव प्रभारी सुभाष बराला की गाड़ी पर डंडा मारते हुए किसान।- राकेश बनवाल - फोटो : Ambala
नगर निगम चुनाव में मेयर पद की प्रत्याशी डॉ. वंदना शर्मा के प्रचार में अंबाला पहुंचे मुख्यमंत्री मनोहर लाल को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ा। किसानों ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनके काफिले में शामिल भाजपा के तमाम नेताओं को न केवल काले झंडे दिखाए, बल्कि भारी पुलिस बल के बीच काफिले में शामिल भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर लाठियां भी बरसाईं, हालांकि इस घटना में कोई भी गाड़ी क्षतिग्रस्त नहीं हुई। गुस्साए किसानों ने बेशक सभी गाड़ियों को निशाना बनाया, लेकिन काफिले में शामिल एंबुलेंस को हाथ नहीं लगाया।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजकर 36 मिनट पर सीएम मनोहर लाल अपने काफिले सहित अग्रसेन चौक पर पहुंचे थे। इसी दौरान पहले से मौके पर तैनात सैकड़ों की संख्या में किसानों ने उनकी गाड़ी का घेराव कर दिया। काले झंडे हाथ में लिए किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने हाथापाई की तो इसी दौरान एक सिख किसान की पगड़ी गिर गई। किसान की पगड़ी गिरने का शोर जैसे ही मचा तो किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने विरोध के बीच निकल रहे काफिले पर लाठियां बरसानी शुरू कर दी। इस दौरान अन्य गाड़ियों सहित भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला की गाड़ी पर भी किसानों ने लाठियां बरसाईं। इस दौरान करीब 10 मिनट अग्रसेन चौक पर तनाव की स्थिति बनी रही और व्यवस्था बनाने में पुलिस के पसीने छूट गए। भारी पुलिस बल ने विरोध के बीच ही मुख्यमंत्री और उनके काफिले को बमुश्किल बाहर निकाला।
विज्ञापन

सीएम काफिले में विधायक असीम गोयल की गाड़ी भी शामिल थी, जिस पर किसानों ने लाठियां बरसाईं। भाजपाइयों के साथ-साथ काफिले में शामिल पुलिस की गाड़ियों और जैमर को भी किसानों ने निशाना बनाया। यह स्थिति तब हुई जबकि पहले से ही मौके पर खुद डीसी अशोक कुमार रणनीति बनाने में जुटे थे। उन्होंने तैयारी की थी कि किसानों को पुराने पुल पर ही रोक कर सीएम के काफिले को नए पुल से निकाल दिया जाए जिसे किसानों ने फेल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी राजेश कालिया के साथ भी हुई धक्का-मुक्की
एसपी राजेश कालिया को भी किसानों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। दरअसल मौके पर तैनात एसपी ने जब उत्तेजित भीड़ को रोकने का प्रयास किया तो किसानों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की कर दी। सीएम काफिले के निकलने के बाद किसान वापस अनाज मंडी में पहुंचे, जहां पहले सारी रणनीति बनाई गई थी। आधा-घंटे चले ड्रामे के दौरान यातायात व्यवस्था पूरी तरह से चौपट रही, हालांकि प्रदर्शनकारी किसानों न इस दौरान पुल के ऊपर से आ रही बाइक और अन्य वाहनों पर सवार महिलाओं को नहीं रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed