फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shuttering goods hired for the lens, case registered for non-return

किराये पर लिया शटरिंग का सामान, न लौटाने पर मामला दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 02:42 AM IST
विज्ञापन
Shuttering goods hired for the lens, case registered for non-return
एक हजार फीट शटरिंग लेंटर के लिए किराये पर सामान लेने के बाद न लौटाने पर लोहगढ़ निवासी रणधीर सिंह ने तीन आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कराया है। आरोपियों में भरत नगर निवासी अवतार सिंह, गांव संजरपुर निवासी विक्की उर्फ विक्रम और बलवंत सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

रणधीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव लोहगढ़ में उसकी शटरिंग की दुकान है। उसका जानकार विक्रम 6 अगस्त को सिटी के घेल रोड पर स्थित भरत नगर निवासी अवतार सिंह को उसकी दुकान पर लेकर आया। विक्की ने कहा कि अवतार को झरमड़ी में स्थित श्री राम कंपनी में एक हजार फीट लेंटर के लिए किराए पर शटरिंग का सामान चाहिए। इसके बाद उसने 150 लोहे की प्लेट, कुल 94 गार्डर, लकड़ी के 180 गुटके भिजवा दिए। 17 अगस्त को कंपनी में सामान के बारे में पता करने गया तो वहां सिक्योरिटी गार्ड मिला। उसने बताया कि विक्रम व अवतार सिंह ट्रक में शटरिंग का सामान लोड कर कहीं ले गए हैं। विक्रम से अवतार सिंह के बारे में पूछा तो उसने पता होने से इनकार कर दिया। अवतार का नंबर मिलाया तो वह बंद मिला। इसके बाद वह अवतार के घर गया तो वहां उसका भाई बलवंत सिंह मिला। जिसने सामान वापस करवाने की बात कही, लेकिन नहीं मिला। बाद में बलवंत से फोन पर संपर्क किया तो वह टाल मटोल करने लगा। रणधीर ने शक जताया कि आरोपियों ने उसका शटरिंग का सामान कहीं बेच दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed