फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shrimad Bhagwat Katha Purana ties man to the ocean of the universe: Pandit Rohit Shastri

श्रीमद्भागवत कथा पुराण मनुष्य को भवसागर से तार कर देता है : पंडित रोहित शास्त्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha Purana ties man to the ocean of the universe: Pandit Rohit Shastri
अंबाला छावनी के डिफेंस कालोनी में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री के स? - फोटो : Ambala
छावनी की डिफेंस कॉलोनी स्थित सेक्टर ए में श्रीराधा माधव संकीर्तन द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का मंगलवार को हवन-यज्ञ कर भंडारे के साथ समापन किया गया। कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री ने बताया कि जो जीव श्रीमद्भागवत कथा पुराण का श्रवण करता है उसका अंत: करण शुद्ध हो जाता है व तीन प्रकार के पाप नष्ट हो जाते हैं। सात दिनों की कथा सुनना तभी सार्थक माना जाता है, जब हम भगवान द्वारा बताए गए रास्तों पर चलते हैं। यह कथा मनुष्य को इस भवसागर से तार देने वाली है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मनुष्य को अपने जीवन में सदैव गुरु बनाना चाहिए। परमपिता परमात्मा की बनाई हुई सभी वस्तुओं से हमें कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। श्रीमद्भागवत पुराण हम सभी को जीवन यापन करना सिखाती है। मनुष्य को संतोषी होना चाहिए। इससे पहले कार्यक्रम के अंतिम दिन सुबह करीब 8 बजे समस्त नगर निवासियों एवं शाक्य प्रबंधक कमेटी के सदस्यों के द्वारा हवन-यज्ञ में आहुतियां डाली गई। भक्तों की ओर से व्यास पूजन भी किया गया। इस मौके पर कथा वाचक पंडित रोहित शास्त्री को शाक्य प्रबंधक कमेटी के सदस्यों की ओर से फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। साथ ही जय श्रीराधे-जय श्रीकृष्णा के जयकारे लगाए गए। तत्पश्चात भंडारे का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed