{"_id":"6490aa34c75dd618130184a4","slug":"shrimad-bhagwat-katha-begins-with-kalash-yatra-ambala-news-c-36-1-amb1002-5472-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आगाज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलाना। गांव जहांगीरपुर के सामुदायिक हाॅल में आयोजक श्री राधा कृष्ण मंडली ने श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया। कलश यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए पंडाल में पहुंची। यात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह से भाग लिया। भाजपा जिला प्रधान राजेश बतौरा ने अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित कर श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि रामायण और महापुराण जैसे ग्रंथ हमें आदर्श के साथ जीवन जीने के तरीके सिखाते है।
कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री हरिद्वार ने कथा में बताया कि भगवान की भक्ति से मोक्ष की प्राप्ति करने का सबसे सरल उपाय राम नाम संकीर्तन है। ईश्वर की उपासना कभी व्यर्थ नहीं होती। श्रद्धावान भक्तों पर भगवान राम जी, कृष्ण जी अपार कृपा करते हैं। कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुलाना राजबीर बराड़ा, एडवोकेट हाई कोर्ट मांगेराम शर्मा, श्री शिव गणपति सेवा मंडल सढौरा, परशुराम सेना ब्रह्म वाहिनी, नारायणगढ़ को जिला बनाओ संयुक्त संघर्ष समिति साढौरा व गांव क्षेत्र से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शहीद उधम सिंह जागृति मंच ने श्रद्धालुओं के लिए जलपान सेवा की। कार्यक्रम में पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री व राधा कीर्तन मंडली, आयोजक एडवोकेट अंजू शर्मा ने मुख्य अतिथि जिला व अतिथियों को सम्मानित किया। कथा 24 जून को यज्ञ व भंडारे के साथ संपन्न होगा।