{"_id":"65a461b0c1102de0d20a2034","slug":"shri-ram-yatra-to-rammay-chhawni-welcomed-with-rain-of-flowers-ambala-news-c-36-1-amb1001-16935-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: श्रीराम यात्रा से राममय छावनी, फूलों की बारिश से स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: श्रीराम यात्रा से राममय छावनी, फूलों की बारिश से स्वागत
विज्ञापन
अंबाला। अयोध्या श्रीराम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए रविवार को छावनी में श्रीराम यात्रा का भव्य आयोजन किया। यह यात्रा हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के नेतृत्व में निकाली।
इससे समूची छावनी राममय हो गई। जय श्रीराम के जयघोष के साथ गृहमंत्री ने हाथ में भगवा ध्वज लहराकर लोगों को प्रेरित किया। फूलों की बरखा से हर बाजार और चौक-चौराहों पर श्रीराम यात्रा का स्वागत हुआ। गृहमंत्री की अगुवाई में सुभाष पार्क के समक्ष से यात्रा प्रारंभ हुई और छावनी के बाजारों से होती हुई दोपहर सुभाष पार्क में संपन्न हुई।
बाजारों में लोगों ने छतों से राम यात्रा पर फूलों से वर्षा की तो किसी ने हाथ जोड़ यात्रा को नमन करते हुए राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा के लिए आस्था जताई। बाजार में आतिशबाजी, फूलों की बरखा से यात्रा का स्वागत हुआ। सुभाष पार्क से प्रारंभ यात्रा आउटर लार्ज रोड, लक्ष्मण हलवाई से पुल चमेली, कबाड़ी बाजार से निकलसन रोड, फिर हलवाई बाजार, पुरानी सब्जी मंडी, डीसी रोड, सदर बाजार चौक, निकलसन रोड, क्राॅस रोड एक, पंजाब मोहल्ले से वापस सुभाष पार्क पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
धर्मस्थलों पर सफाई करें और सात्विक भोजन
गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जी की प्रतिमा के 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा होने तक लोग आज से ही अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों, शिवालयों और गुरुद्वारों की सफाई करें। सात्विक भोजन ही करें, क्योंकि सात्विक भोजन करने से सात्विक माहौल बनता है और अच्छे विचार आते हैं। तामसिक और राजसिक भोजन न खाएं, क्योंकि यह उत्तेजना पैदा करता है। उन्होंने कहा कि 500 सालों के बाद हमारे जीवन में यह अवसर आ रहा है और हम बहुत ही धार्मिक, सात्विक और प्यार से इस कार्यक्रम को करें। आज हर जगह श्रीराम की चर्चा हो रही है और अयोध्या में राम जन्मभूमि को मुक्त कराने के लिए अनेकों लोगों ने कुर्बानियां दी।
संस्मरण किए याद
गृह मंत्री ने श्रीराम यात्रा के दौरान उपस्थित रामभक्तों व अन्य लोगों से संवाद स्थापित करते हुए अपने संस्मरणों का जिक्र करते हुए कहा कि श्रीराम जी के लिए हुए आंदोलनों वे दो बार गए थे, एक बार वे गिरफ्तार हुए और 15 दिन उन्नाव जेल में रहें। दूसरी बार वे 6 दिसंबर को वहीं थे, वे उस इतिहास का हिस्सा बने, मैंने सब कुछ अपनी आंखों से देखा है और बहुत ही नजदीक से देखा है। उन्होंने कहा कि हम अयोध्या अब भी जाएंगें और इसके लिए उनके द्वारा एक एसी रेलगाड़ी बुक की जा रही है।
जय श्रीराम के जयघोष की रही गूंज
श्रीराम यात्रा के दौरान गृह मंत्री अनिल विज एक खुली जीप में श्रीराम जी का ध्वज लेकर लगातार लहरा रहे थे जिस पर श्रीराम जी की कटआउट गृह मंत्री की खुली जीप में लगाए गए थे और साथ में सैकडों चल रहे रामभक्त जय श्रीराम जी के नारे लगा रहे थे। श्रीराम यात्रा के दौरान रामभक्त चाहे पुरुष हों, महिला या बच्चे, सभी ढोल-नगाडों पर जय श्रीराम जी के नारों के बीच लगातार थिरकते रहे और नाचते-गाते यात्रा को आगे बढ़ाते रहे।