फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Ram Leela will be staged in Khukhrain Bhawan from tomorrow

Ambala News: खुखरैन भवन में श्रीराम लीला में मंचन कल से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 06:12 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Leela will be staged in Khukhrain Bhawan from tomorrow
अंबाला छावनी ​स्थित खुखरैन भवन यहां पर दो अक्टूबर से शुरू होगी रामलीला।
अंबाला। छावनी की श्रीराम लीला कमेटी बजाजा बाजार की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड स्थित खुखरैन भवन में श्री रामलीला दशहरा महोत्सव का आयोजन जा रहा है। श्रीराम लीला कमेटी के प्रधान संजीव जिंदल ने बताया कि कमेटी की ओर से 17 सितंबर को खुखरैन भवन में विधिविधान के साथ झंडा पूजन हुआ था।
विज्ञापन

अब दशहरा महोत्सव दो अक्टूबर से लेकर 12 अक्टूबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रीराम लीला दशहरा महोत्सव में वृंदावन से श्री नीलांचल मंडल के प्रेम वशिष्ठ शास्त्री अपनी टीम के 22 कलाकारों के साथ इस रामलीला महोत्सव में मंचन करेंगे। दो अक्टूबर रात साढे़ आठ बजे श्रीराम लीला के शुभारंभ पर पहले दिन पूरे विधि विधान के साथ श्री गणेश पूजन किया जाएगा। इसके बाद नारद मोह के साथ ही रामलीला का शुभारंभ किया जाएगा। तीन अक्टूबर रावण और राम जन्म होगा, चार को विश्वामित्र आगमन के साथ ताड़का वध दिखाया जाएगा। पांच को धनुष यज्ञ और सीता का स्वयंवर किया जाएगा।
विज्ञापन

छह को छावनी के विभिन्न बाजारों में श्रीराम चंद्र जी की बारात निकाली जाएगी। सात को श्रीराम जी का वनवास दिखाया जाएगा। इसके बाद निषादराज से भेंट, केवट लीला। आठ को दशरथ मरण, भरत आगमन। नौ को सीता हरण, जटायु मोक्ष, श्रीराम हनुमान मिलन और सुग्रीव मित्रता। दस को बाली वध, लंकादहन, विभीषण शरणागति, 11 अक्तूबर को लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध, मेघनाद वध, 12 को छावनी के रामबाग रोड स्थित दशहरा मैदान में दशहरा मेला आयोजित किया जाएगा। जहां पर राम रावण युद्ध, रावण वध, भरत मिलाप और श्रीराम जी का राज्य अभिषेक दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी के सदस्य मदन लाल रस्तोगी, दीपक शर्मा, कैलाश नाथ धीर, विनोद मित्तल, राजिंद्र ओबराय, संदीप जिंदल, अशोक कुमार नैन, अतुल गोयल, प्रवीण गोयल व अन्य मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed