फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Krishna's pastimes will create spiritual atmosphere in Geeta Jayanti Mahotsav

Ambala News: गीता जयंती महोत्सव में श्री कृष्ण की लीलाओं से माहौल बनेगा आध्यात्मिक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna's pastimes will create spiritual atmosphere in Geeta Jayanti Mahotsav
अंबाला सिटी। जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 व 23 दिसंबर को दो दिवसीय जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव का आयोजन रामबाग मैदान (शिव मंदिर) सिटी में आयोजित किया जाएगा। अंबाला के उपायुक्त डाॅ. शालीन ने बताया कि 22 दिसंबर को महोत्सव का आगाज सुबह नौ बजे हवन के साथ होगा।
विज्ञापन

दोनों दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न विभागों की जानकारी देने के लिए और धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं द्वारा जो गतिविधियां की जा रही हैं, उससे संबंधित प्रदर्शनियां यहां पर लगेंगी। सोहन लाल डीएवी कालेज में 22 दिसंबर को गीता सेमिनार का आयोजन होगा। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर हरियाणा की संस्कृति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
विज्ञापन

नगाड़ों, बीन वादक, डेरू पार्टी द्वारा अपनी बेहतर प्रस्तुति दी जाएगी। 23 दिसंबर को कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी। इसमें लोक कलाकारों व स्कूली विद्यार्थियों द्वारा भगवान श्री कृष्ण की रास लीलाएं, भजन गायन व अन्य प्रस्तुतियां शामिल रहेंगी। इसी दिन नगर शोभायात्रा का आयोजन होगा। यह शोभायात्रा रामबाग मैदान से शुरू होकर मुख्य बाजारों से होते हुए वापिस रामबाग मैदान में आकर संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed