फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shri Krishna broke the ego of Indra Dev in a moment: Prem Sagar

श्रीकृष्ण ने इंद्र देव का अहंकार पल में तोड़ दिया : प्रेम सागर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Shri Krishna broke the ego of Indra Dev in a moment: Prem Sagar
अंबाला सिटी के श्री सनातन धर्म मंदिर दुर्गा नगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में संबोधन करने कथा व? - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। श्री सनातन धर्म मंदिर दुर्गा नगर में श्रीराधा माधव सेवा मंडल और सनातन धर्म मंदिर कमेटी दुर्गा नगर की ओर से श्रीमद्भागवत का आयोजन किया जा रहा है। कथा के छठे दिन मंगलवार को कथा वाचक प्रेम सागर पथिक ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का सुंदर वर्णन किया। उन्होंने बताया कि अहंकारी रूपी मन को सदा त्यागना चाहिए। मन में कभी भी अहंकार नहीं लाना चाहिए। इंद्र देवता को अहंकार हो गया था। इंद्र देवता अपने अहंकार में भगवान विष्णु के अवतार को भी भूल चुके थे। उनका मानना था कि मेरे समान कोई नहीं है।
विज्ञापन

भगवान श्री कृष्ण ने इंद्र का अहंकार एक पल में तोड़ दिया था। भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी सी अंगुली पर उठाकर ब्रजवासियों की रक्षा की थी। उसके बाद से ही सभी ब्रजवासियों द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा की गई। कथा के दौरान भगवान को छप्पन भोग लगाए गए। कथा वाचक ने बताया कि सदा परोपकार का भाव रखना चाहिए और सादा जीवन, सादा खाना व्यतीत करना चाहिए। एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए। कथा के अंत में राधिका गोरी से बृज की छोरी से, काला रे काला काला रे गुजरी आदि भजनों पर सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमे। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के सुरेंद्र झाम्ब, चंद्र मोहन शुक्ला, पंकज शर्मा, विजय शर्मा, नरेन्द्र मेंदीरत्ता, राजेन्द्र अग्रवाल, धमेन्द्र शर्मा, प्रदीप धमिजा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

सिटी के श्री सनातन धर्म मंदिर दुर्गा नगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित भक्तजन।

सिटी के श्री सनातन धर्म मंदिर दुर्गा नगर में चल रही श्रीमद भागवत कथा में उपस्थित भक्तजन।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed