{"_id":"66342d5ef077921a5a023884","slug":"showing-solidarity-from-congress-platform-ambala-news-c-36-1-amb1002-122555-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कांग्रेसी मंच से दिखा रहे एकजुटता, संविधान को बनाया चुनावी मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कांग्रेसी मंच से दिखा रहे एकजुटता, संविधान को बनाया चुनावी मुद्दा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। लोकसभा चुनाव के मौके को कांग्रेस किसी भी तरह से गवाना नहीं चाहती है। इसलिए वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चाैधरी के समर्थन में अंबाला शहर के मानव चौक पर रैली आयोजित हुई तो उसमें पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके गुट में शामिल पार्टी पदाधिकारी तो दूसरी तरफ कुमारी सैलजा के करीबी माने जाने वाले नेता भी मंच पर दिखाई दिए। इसके साथ ही संविधान के मुद्दे को लोकसभा चुनाव में भुनाने की तैयारी में है।
यही कारण है कि वरुण चौधरी मंच पर आए तो उनके हाथ में संविधान की प्रति थी। इतना ही नहीं अपने भाषण में वरुण ने भाजपा पर संविधान हनन का आरोप लगाया और तीखे हमले किए। यह भी दावा किया कि कांग्रेस संविधान को बचाएगी। इतना ही नहीं जब वह नामांकन करने जिला निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे तो यहां भी उनके हाथ में संविधान की प्रति थी। ऐसे में यह स्पष्ट है कि कांग्रेस संविधान के मुद्दे को लेकर लोगों के बीच जाएगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष उदयभान ने अंबाला के लोगों को साधने के लिए उन्हें हरियाणा पंजाब की सीमा को सरकार द्वारा रोकने और किसानों पर रबर बुलेट चलाने की याद दिलाई।वहीं इनेलो के प्रत्याशी गुरप्रीत सिंह का नामांकन करवाने के लिए कांता चौटाला पहुंची। उनके साथ पार्टी नेता प्रकाश भारती, जिला अध्यक्ष शीशपाल जंधेड़ी भी मौजूद रहे। कांता चौटाला ने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ने रणनीति बना ली है। उन्होंने कहा कि एक तरफ बड़े घराने हैं और एक तरफ नौजवान प्रत्याशी हैं। यह जनता तय करेगी कि किसको चुनना है। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता निर्मल सिंह, कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर, विधायक शैली चौधरी, पूर्व काेषाध्यक्ष रोहित जैन आदि उपस्थित रहे।
चौथे दिन तीन प्रत्याशियों ने भरा नामांकन पत्र
लोकसभा चुनाव के तहत संसदीय क्षेत्र अंबाला के लिए नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया के अंतर्गत चौथे दिन वीरवार को तीन प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कांग्रेस पार्टी से वरुण चौधरी, इंडियन नेशनल लोकदल से गुरप्रीत सिंह व एकम सनातन भारत दल से मेहर सिंह चालिया शामिल थे।इसके अलावा कांग्रेस के कवरिंग उम्मीदवार पूजा ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों ने सभी प्रक्रियाओं को पूरा करते हुए संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ भी ली। कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी के नामांकन पत्र दाखिल करने उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, पार्टी अध्यक्ष उदयभान, पूर्व मंत्री निर्मल सिंह, सेवानिवृत आईएएस ईश्वर चंद्र सांगवान शामिल रहे।