{"_id":"6903c5beb1d35adfb700f2cd","slug":"showed-strength-in-badminton-singles-and-doubles-matches-ambala-news-c-36-1-amb1003-152154-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बैडमिंटन के सिंगल व डबल मुकाबले में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बैडमिंटन के सिंगल व डबल मुकाबले में दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला क्लब में दो दिवसीय इंटर पॉलीटेक्निक बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। गुरुवार को पहले दिन सुबह से शाम तक खिलाड़ियों के सिंगल व डबल मुकाबले करवाए गए।
इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के राजकीय पॉलीटेक्निक से महिला खिलाड़ी खेलने के लिए पहुंची। प्रतियोगिता का शुभारंभ कल्पना चावला राजकीय महिला बहुतकनीकी संस्थान के प्राचार्य मुनीष गुप्ता ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय लेते हुए उन्हें खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।
संस्थान से डॉ. अश्वनी भारद्वाज ने बताया कि इन प्रतियोगिता में प्रदेशभर से 11 पॉलीटेक्निक की टीम भाग ले रही हैं। इनमें जीपीडब्ल्यू सिरसा, एसजेपीपी दामला, जीपी हिसार, जीपी पंचकूला, मंडी आदमपुर, एमआरएके, बीपीएस खानपुर, जीपी अंबाला, केसीजीपडब्ल्यू, जीपी जमालपुर, जीपीडब्ल्यू फरीदाबाद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को होगा। इस अवसर पर संस्थान के स्पोर्ट्स प्रधान बाबूराम, स्पोर्ट्स सचिव सर्वजीत कौर सहित अन्य मौजूद रहे।