फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shot fired in Shahabad, Ambala also on alert

Ambala News: शाहाबाद में चली गोली, अंबाला भी अलर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
Shot fired in Shahabad, Ambala also on alert
अंबाला। शाहाबाद में शराब कारोबारी शांतनु की 13 मई की गोलियां मारकर हत्या मामले के लिए अंबाला में भी अलर्ट है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि आरोपी बाइक को वारदात स्थल पर छोड़कर किसी राहगीर की बाइक लेकर साहा की तरफ भाग गए।
विज्ञापन

साहा थाना पुलिस भी आसपास के गांव में आरोपियों की तलाश में जुटी है। साथ ही गांवों के सरपंचों से भी बातचीत की जा रही है। साहा थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियों की जानकारी देने वाले को उचित इनाम देंगे और नाम भी गुप्त रखेंगे। इलाके में नाकाबंदी बढ़ाकर बिना नंबर प्लेट की बाइकों और अन्य वाहनों पर नजर रखी जा रही है। इलाके के सभी होटलों, धर्मशाला को खंगाला गया है।
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी जिस राहगीर की बाइक लेकर भागे थे, उसमें महज चार से पांच किलोमीटर की दूरी का ही पेट्रोल था। जबकि उस बाइक की रफ्तार भी कम थी। ऐसे में आरोपी साहा की तरफ तो भागे लेकिन रास्ते में कहीं से भी पेट्रोल पंप नहीं डलवाया। पुलिस को कोई बाइक भी नहीं मिली। सवाल यह खड़े होते हैं कि आखिर इस बीच आरोपी कहां गए और किसके साथ गए और बाइक कहां छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शाहाबाद में हुए गोलीकांड के बाद आरोपियों के साहा की तरफ आने की सूचना मिली थी। इलाके में सर्च अभियान चलाया था, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। गांव के सरपंचों के जरिये भी आरोपियों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना देने वाले पर भी इनाम रखा है। साथ ही उसकी पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
सब इंस्पेक्टर कर्मवीर सैनी, थाना प्रभारी साहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed