फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shortage of facilities in Shahzadpur's PHC and sub-center

Ambala News: स्वच्छता में टाॅप 10 पर आने को जोर लगा रहा कैंटोनमेंट बोर्ड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
Shortage of facilities in Shahzadpur's PHC and sub-center
अंबाला छावनी के सेन्य क्षेत्र में ​स्थित कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला का कार्यालय। फाइल फोटो
अंबाला। स्वच्छता रैंकिंग के 10 उत्कृष्ट बोर्ड में शामिल होने के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) प्रयासरत है। इसी कड़ी में सीबीए ने नए डस्टबिन खरीदने की योजना तैयार की है ताकि खुले में कहीं भी गंदगी नजर न आए और कूड़े का निस्तारण भी सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन

बोर्ड क्षेत्र को गंदगी मुक्त करने के लिए 150 के करीब बड़े डस्टबिन खरीदे जाएंगे और इस पर पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च होंगे। डस्टबिन खरीदने के लिए सीबीए ने निविदा जारी कर दी है जोकि आगामी कुछ दिनों में फाइनल कर दी जाएगी। इसके बाद डस्टबिनों को उनके निर्धारित स्थानों पर रखने की कार्यवाही शुरु की जाएगी। प्राथमिक चरण में उन डस्टबिनों को बदला जाएगा जो क्षतिग्रस्त या फिर खराब हो चुके हैं।
विज्ञापन

डोर टू डोर कूड़ा एकत्रीकरण

सीबीए के अधीन आठ वार्ड हैं और सेना क्षेत्र को छोड़कर इन वार्डों में रहने वाले लोगों की संख्या 30 हजार के करीब है। तोपखाना सहित अन्य क्षेत्रों में गीला और सूखा कचरे को अलग-अलग रखने के लिए डस्टबिन दिए गए हैं। वहीं घरों से कूड़ा उठाने के लिए सीबीए ने डोर टू डोर सुविधा भी शुरु की है। इसके तहत बोर्ड के वाहन घर के द्वार तक पहुंच रहे हैं और कूड़े का एकत्रीकरण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिगत नालों के लिए मशीन
सीबीए ने कुछ समय पहले भूमिगत नाले व नालियों की सफाई के लिए मशीन भी खरीदी है। इसके काफी कारगर परिणाम सामने आ रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों को भी सुविधा मिल रही है। वहीं, गंदगी का निस्तारण भी सही तरीके से हो रहा है।
पिछले वर्ष मिला आया था 23वीं रैंक
वर्ष 2023 में कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला की रैंक 26 थी जोकि देश के 61 कैंटोनमेंट बोर्ड में से था। वहीं वर्ष 2024 मेंं साफ-सफाई सहित अन्य सुविधाओं को लेकर सीबीए की रैंकिंग में सुधार हुआ और सीबीए ने 23 वा रैंक हासिल किया। हालांकि स्वच्छता रैंकिंग में सीबीए ने 2595 अंक हासिल किए थे। इस दौरान डोर टू डोर, भूमिगत नालों की सफाई के लिए मशीन और डस्टबिन आदि को लेकर कुछ नंबर कट गए थे। इन्हें अब पूरा कर लिया गया है।

वर्जन
पिछली खामियों को दूर करते हुए इस बार कैंटोनमेंट बोर्ड में स्वच्छता के लिए विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत डोर टू डोर सुविधा शुरु कर दी गई है। मशीन की मदद से नालों आदि की सफाई भी हो रही है। अन्य भी कई सुधार के कार्य हो रहे हैं। इन सबसे सीबीए की स्वच्छता रैंकिंग में सुधार होने की पूरी उम्मीद है।
राहुल आनंद शर्मा, सीईओ सीबीए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed