{"_id":"69cd81f0d45535163306273a","slug":"shopkeeper-caught-selling-fake-harpic-ambala-news-c-36-1-sknl1017-160779-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नकली हार्पिक बेचते दुकानदार पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नकली हार्पिक बेचते दुकानदार पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस ने भारी मात्रा में स्टॉक किया बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। मानव चौक स्थित एक किराना स्टोर पर नामी कंपनी रेकिट बेनकाइजर का नकली उत्पाद बेचने के मामले का खुलासा हुआ है। कंपनी की ओर से नियुक्त जांच टीम और अंबाला पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दुकान पर छापा मारकर भारी मात्रा में नकली हार्पिक बरामद किया। अंबाला सिटी थाना पुलिस ने दुकानदार विजय के खिलाफ धोखाधड़ी और कॉपीराइट एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
सेमिता लीगल कंपनी के जांचकर्ता निश्चय जैन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी कंपनी को रेकिट बेनकाइजर के नकली उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए अधिकृत किया गया है। मंगलवार को जब उनकी टीम ने मानव चौक क्षेत्र का सर्वे किया तो विजय करियाना स्टोर पर नकली हार्पिक बिकने की सूचना मिली। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस व कंपनी की टीम दोपहर करीब 3:40 बजे सचदेवा करियाना स्टोर पहुंची। दुकान के मालिक विजय कुमार की मौजूदगी में जब दुकान की तलाशी ली गई तो वहां से 1 लीटर वाली नकली हार्पिक की 24 बोतलें बरामद हुईं। कंपनी के प्रतिनिधियों ने मौके पर ही असली और नकली उत्पाद का मिलान कर पुष्टि की कि बरामद सामान कंपनी का नहीं है।