फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sheran Waliye Maa Teriyan Udikan... Devotees swayed on the hymns of Master Salim

शेरां वालिये मां तेरीयां उड़ीकां... मास्टर सलीम के भजनों पर झूमे भक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Sheran Waliye Maa Teriyan Udikan... Devotees swayed on the hymns of Master Salim
अंबाला शहर में आयोजित मां भगवती जागरण में भजन सुनाते गायक मास्टर स्लीम व मौजूद श्रद्धालु। - फोटो : Ambala
शेरां वालिये मां तेरीयां उड़ीकां, तेरियां उड़ीका दातिए, ओ मेला मईया दा, लगदा ए हर साल व लोकी नचदे ने, पाके झांजरां नाल... आदि प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम के भजनों पर मां के भक्त झूम उठे। यह भक्तिमय कार्यक्रम सिटी के रामबाग मैदान में हुआ। मां बाला सुंदरी कल्ब की ओर से मां भगवती का 15वां विशाल जागरण करवाया गया।
विज्ञापन

जागरण में मां भगवती का सुंदर दरबार सजाया गया। रबार में समाजसेवी रिंकू सूद की ओर से माता की ज्योत जलाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शहर विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। उनके साथ मनदीप राणा, गुरविंद्र सिंह, संजीव गोयल टोनी, ध्रुव त्रिखा, रिंकल गुजराल विशेष रूप से उपस्थित रहे। माता के दरबार में मास्टर सलीम की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया गया। मास्टर सलीम को सुनने के लिए दूरदराज से भक्त पंडाल में शामिल हुए।
विज्ञापन

वहीं अंबाला सिटी से मास्टर बॉबी ने भी अपनी प्रस्तुति पेश कर मां की महिमा का गुणगान किया। समाप्ति पर भक्तों में मां को लगा भोग बांटा गया। इस मौके पर बाला सुंदरी के प्रधान पंकज महल, सहमंत्री कशिश जैन, सहमंत्री श्याम सुंदर, कोषाध्यक्ष रजत सचदेवा, सह कोषाध्यक्ष सुधीर वढेरा, महामंत्री मोहित सूद आदि मौजूद रहे।

अंबाला शहर में आयोजित मां भगवती जागरण में माता की ज्योत पर माथा टेकते विधायक असीम गोयल व अन्य।

अंबाला शहर में आयोजित मां भगवती जागरण में माता की ज्योत पर माथा टेकते विधायक असीम गोयल व अन्य।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed