{"_id":"616c76f81610f023cd110f60","slug":"sheran-waliye-maa-teriyan-udikan-devotees-swayed-on-the-hymns-of-master-salim-ambala-news-knl868110108","type":"story","status":"publish","title_hn":"शेरां वालिये मां तेरीयां उड़ीकां... मास्टर सलीम के भजनों पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शेरां वालिये मां तेरीयां उड़ीकां... मास्टर सलीम के भजनों पर झूमे भक्त
विज्ञापन
अंबाला शहर में आयोजित मां भगवती जागरण में भजन सुनाते गायक मास्टर स्लीम व मौजूद श्रद्धालु।
- फोटो : Ambala
शेरां वालिये मां तेरीयां उड़ीकां, तेरियां उड़ीका दातिए, ओ मेला मईया दा, लगदा ए हर साल व लोकी नचदे ने, पाके झांजरां नाल... आदि प्रसिद्ध पंजाबी गायक मास्टर सलीम के भजनों पर मां के भक्त झूम उठे। यह भक्तिमय कार्यक्रम सिटी के रामबाग मैदान में हुआ। मां बाला सुंदरी कल्ब की ओर से मां भगवती का 15वां विशाल जागरण करवाया गया।
जागरण में मां भगवती का सुंदर दरबार सजाया गया। रबार में समाजसेवी रिंकू सूद की ओर से माता की ज्योत जलाई गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शहर विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। उनके साथ मनदीप राणा, गुरविंद्र सिंह, संजीव गोयल टोनी, ध्रुव त्रिखा, रिंकल गुजराल विशेष रूप से उपस्थित रहे। माता के दरबार में मास्टर सलीम की ओर से मां की महिमा का गुणगान किया गया। मास्टर सलीम को सुनने के लिए दूरदराज से भक्त पंडाल में शामिल हुए।
वहीं अंबाला सिटी से मास्टर बॉबी ने भी अपनी प्रस्तुति पेश कर मां की महिमा का गुणगान किया। समाप्ति पर भक्तों में मां को लगा भोग बांटा गया। इस मौके पर बाला सुंदरी के प्रधान पंकज महल, सहमंत्री कशिश जैन, सहमंत्री श्याम सुंदर, कोषाध्यक्ष रजत सचदेवा, सह कोषाध्यक्ष सुधीर वढेरा, महामंत्री मोहित सूद आदि मौजूद रहे।

अंबाला शहर में आयोजित मां भगवती जागरण में माता की ज्योत पर माथा टेकते विधायक असीम गोयल व अन्य।- फोटो : Ambala
विज्ञापन