फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Shadow dense fog for two days, visibility was low in the morning

-दो दिनों से छाया घना कोहरा,सुबह 9 बजे तक रही मीटर तक दृश्यता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Shadow dense fog for two days, visibility was low in the morning
अंबाला में छाया कोहरा। - फोटो : Ambala
अंबाला। दो दिन से छाया घना कोहरा दिक्कत बढ़ा रहा है। नेशनल हाईवे पर सरपट दौड़ते वाहनों की गति बेहद धीमी हो चुकी है। कारण यह है कि सुबह नौ बजे तक दृश्यता 100 मीटर से कम रही। सबसे ज्यादा खतरा नेशनल हाईवे पर अचानक गिरने वाले कोहरे से हो रहा है। इस कारण पिछले दो दिन में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत और दो जख्मी हो चुके हैं।
विज्ञापन

बहरहाल कृषि विभाग मौसम के इस मिजाज को विशेषकर गेहूं की फसल के लिए काफी लाभदायक बता रहा है। सोमवार को अंबाला में कुछ देर के लिए सूर्य देवता ने दर्शन दिए। इसके बाद भी सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। वहीं बच्चे और विशेषकर बुजुर्ग घरों में ही दुबके रहे। सड़कों पर वाहनों की भीड़ भी कम दिखाई दी। सोमवार रात नौ बजे से मंगलवार सुबह आठ बजे तक दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही। वहीं दिन भर लोग सर्दी के कारण गर्म कपड़ों और हीटर, अलाव सेकते नहर आए। दूसरी ओर, गर्म खाद्य और पेय वस्तुओं की मांग में बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार तीन और चार फरवरी को बारिश होने की संभावना है। यानी फरवरी में अगले दिनों में सर्दी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed