फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sex embryo investigation center running in Saha busted, Karnal team arrested 3 accused

साहा में चल रहे लिंगभ्रूण जांच केंद्र का भांडाफोड़, करनाल की टीम ने 3 आरोपियों को दबोचा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 02:05 AM IST
विज्ञापन
Sex embryo investigation center running in Saha busted, Karnal team arrested 3 accused
Sex embryo investigation center running in Saha busted, Karnal team arrested 3 accused - फोटो : Ambala
(अंबाला) साहा। जिले में चल रहे भ्रूण लिंग जांच केंद्र का भंडाफोड़ हुआ है। इस बार अंबाला स्वास्थ्य विभाग नहीं बल्कि इस गिरोह का पर्दाफाश करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया। मौके पर करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुख्य आरोपी सहित अंबाला सिटी में रहने वाले पति-पत्नी को भी धर दबोचा। जिन आरोपियों को टीम ने काबू किया उनमें साहा निवासी अमित और अंबाला शहर निवासी जसबीर व उसकी पत्नी सीमा शामिल है। रात करीब साढ़े 10 बजे तक करनाल और अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्रवाई में जुटी थी। साहा थाना पुलिस के हवाले तीनों आरोपियों को कर दिया गया था। करनाल टीम की यह कार्रवाई करीब 10 घंटे चली।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए अंबाला के अतिरिक्त प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय वर्मा ने बताया कि करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि अंबाला में भ्रूण लिंग जांच का गिरोह काम कर रहा है। इसी सूचना के आधार पर करनाल के सिविल सर्जन ने डॉ. शीनू डिप्टी सिविल सर्जन की अगुवाई में टीम का गठन किया। इसमें डॉ. परमजीत सिंह और डॉ. कृष्ण कांत को शामिल किया गया। करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक गर्भवती महिला को जांच के लिए तैयार किया। सौदा 35 हजार रुपये में तय हो गया। वीरवार को करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम गर्भवती महिला का पीछा करते हुए साहा से करीब दो किलोमीटर आगे काल्पी के पास पहुंची। यहां पर अमित दलाल मिला। अमित ने उससे 35 हजार रुपये ले लिए और महिला को बाइक पर बैठाकर साहा ले गया। साहा में गलियों से होती हुए किसी अज्ञात घर में महिला को लेकर पहुंचा। वहां पर अमित ने खुद ही महिला के गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच और लड़का बताया। जैसे ही जांच हुई तो गर्भवती महिला ने करनाल की टीम को इशारा कर दिया और टीम ने आरोपी दलाल अमित को धर दबोचा। उसके पास से पोर्टेबल मशीन भी बरामद हुई। करनाल की टीम ने इसी दौरान अंबाला स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी बुलाया लिया। इसमें डॉ. विजय वर्मा के अलावा डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर और डॉ. हर्ष भी शामिल थे। जांच में दलाल आरोपी अमित के पास से 18 हजार रुपये बरामद किए गए।
विज्ञापन

पुलिस पूछताछ में अमित ने बताया कि उसने शेष रुपये सीमा को दिए हैं। अमित को लेकर टीम अंबाला सिटी स्थित सीमा के घर पहुंची। यहां पर यह रुपये सीमा के पति जसबीर से 8 हजार रुपये की रिकवरी हुई। जसबीर ने पूछताछ में बताया कि उसने 6 हजार रुपये एक अन्य व्यक्ति को दिए थे। शेष 3 हजार रुपये कहां गए यह पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करनाल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए 3 आरोपियों को दबोचा है। इनके पास से करीब 32 हजार रुपये की रिकवरी कर ली गई है। शेष रुपये कहां गए यह पुलिस जांच में ही पता चल सकेगा।
-डॉ. बलविंद्र कौर, डिप्टी सिविल सर्जन अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed