फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven sanitary napkin machines installed at the railway station

Ambala News: रेलवे स्टेशन पर लगी सात सेनेटरी नैपकिन मशीनें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Seven sanitary napkin machines installed at the railway station
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर महिला वेटिंग रुम में लगर नै​पकिन मशीन। संवाद
अंबाला। रेलवे स्टेशन पर सात सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगा दी गई हैं और इसका परीक्षण भी कर लिया है। यह सुविधा महिला यात्रियों के लिए निशुल्क रहेगी। इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए महिलाओं को मशीन पर अंकित किए गए निर्देशों का पालन करना होगा ताकि वो मशीन से सेनेटरी नैपकिन प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन

अंबाला रेल मंडल के अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर इस सुविधा की शुरुआत कर दी गई है और सात जगह यह मशीनें लगाई गई हैं। इसमें एसी वेटिंग रूम, महिला वेटिंग रूम, द्वितीय वेटिंग हाॅल, महिला शौचालय, रेलवे परिसर और प्लेटफार्म 6/7 शामिल हैं, जहां मशीनें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

मशीनों का इस प्रकार लगाया गया है कि ये आसानी से महिलाओं को नजर आ जाएंगे। इसके प्रचार-प्रसार को लेकर भी रेलवे की ओर से उद्धोषणा करवाई जाएगी।
पांच मंडलों के 127 रेलवे स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

उत्तर रेलवे के पांच मंडलों में 127 रेलवे स्टेशनों पर 500 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन लगाने की योजना तैयार की गई थी और कंपनी को ठेका भी जारी किया गया था। अब इसके तहत मशीनें लगाने का कार्य आरंभ किया जा रहा है। इसके तहत अंबाला मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों पर 50 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीनें लगाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार दिल्ली मंडल के अधीन 44 रेलवे स्टेशनों पर 175 सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन, लखनऊ मंडल के 38 रेलवे स्टेशनों पर 150 वेंडिंग मशीन, फिरोजपुर मंडल के 19 रेलवे स्टेशनों पर 75 वेंडिंग मशीन, मुरादाबाद मंडल के अधीन 13 स्टेशनों पर 50 मशीनें लगाई जाएंगी।

अंबाला मंडल में सुविधा

अंबाला मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी। इसमें अंबाला कैंट के अलावा, सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर सात, यमुनानगर-जगाधरी में तीन, राजपुरा में तीन,सरहिंद में तीन, पटियाला में दो, धूरी में दो, बठिंडा सात, अबोहर दो, चंडीगढ़, कालका, शिमला सहित कुछ अन्य स्टेशनों पर भी मशीनें लगाई जाएंगी।

वर्जन
अंबाला मंडल के 13 रेलवे स्टेशनों पर सेनेटरी नैपकिन मशीनें लगाई जानी हैं। इसकी शुरुआत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से कर दी गई है। जल्द ही अन्य रेलवे स्टेशनों पर भी मशीनें स्थापित कर दी जाएगी। यह सुविधा महिला यात्रियों के लिए निशुल्क होगी।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed