{"_id":"68e44254b24c14e2a909abe4","slug":"seven-samples-of-milk-cheese-and-sweets-were-collected-ambala-news-c-36-1-amb1002-151009-2025-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: दूध, पनीर और मिठाइयों के सात नमूने भरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: दूध, पनीर और मिठाइयों के सात नमूने भरे
Tue, 07 Oct 2025 03:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 07 Oct 2025 03:57 AM IST
विज्ञापन
अंबाला। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद के नेतृत्व में चार दुकानों पर दबिश दी। इस दौरान उन्होंने मिठाई और डेयरी की दुकानों से दूध, पनीर और मिठाइयों के कुल सात सैंपल भरे। इन सैंपलों को जांच के लिए करनाल लैब में भेज दिया गया है।
डॉ. आजाद ने बताया कि सोमवार को वह कैंट की महेश नगर स्थित रामबीर डेयरी पर पहुंचे थे। यहां स दूध और घी के सैंपल एकत्रित किए। इसके बाद गोकुल स्वीट्स से मिल्क केस आदि खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। वहीं सरदार स्वीट्स से मावा, बर्फी व बेसन के लड्डू के सैंपल भरे गए। इसके साथ ही बंसी हलवाई की दुकान से बीकानेरी बर्फी, पनीर के सैंपल भरे हैं। इन सैंपलों की रिपोर्ट 15 से 20 दिनों में आने का अनुमान है। इससे पहले सिटी की विभिन्न दुकानों से छह सैंपल भरे गए थे। डॉ. आजाद ने बताया कि त्योहारी सीजन शुरू हो गया है। सभी दुकानदारों को हिदायत दे दी गई है कि विभाग इस बार सक्रियता से सैंपल भरने की कार्रवाई करेगा। अगर किसी जांच में कमियां पाई गईं तो कार्रवाई होगी। संवाद