फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Seven doctors reached the district civil hospital

Ambala News: जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे सात चिकित्सक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Mar 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
Seven doctors reached the district civil hospital
अंबाला सिटी। बीते लंबे समय से चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे सिटी नागरिक अस्पताल को अब अधिक दिन तक इस समस्या से जूझना पड़ेगा। यहां अब सात नए चिकित्सकों की तैनाती की गई है। निदेशालय की ओर से आए चिकित्सक फिलहाल काम को समझने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन

इसके बाद इन चिकित्सकों को नियुक्त किया जाएगा। सात चिकित्सकों में दो बाल रोग विशेषज्ञ, एक एनेस्थीसियन सहित चार एमबीबीएस चिकित्सक शामिल हैं। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि ये चिकित्सक अंबाला में ही डयूटी करेंगे या फिर किसी अन्य जिले में, कार्य समझने के बाद ही चिकित्सक डयूटी पर लगाएं जाएंगे।
विज्ञापन


-----------
ट्रामा सहित अस्पताल में 35 चिकित्सकों की कमी
सिटी के नागरिक अस्पताल में 11 तो वहीं ट्रामा सेंटर में 24 चिकित्सकों की कमी है। कई विशेषज्ञों के पदों पर भी सेवानिवृत चिकित्सक ही डयूटी दे रहे हैं। इस कारण मरीजों को लाइनों में लगकर घंटों इंतजार करना पड़ता है। नागरिक अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते हैं। इन चिकित्सकों की सेवाएं शुरू होने के बाद मरीजों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
777 चिकित्सकों की हुई है भर्ती
बीते वर्ष प्रदेश भर में चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए 777 पदों पर चिकित्सकों की भर्ती निकाली गई थी। आचार संहिता से पहले ही इन्हें नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे। इसी भर्ती से अंबाला में भी सात चिकित्सक पहुंचे हैं। अंबाला को मिलने वाले इन चिकित्सकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

-----------
निदेशालय की ओर से जिला नागरिक अस्पताल को ही चिकित्सक देने का प्रावधान किया गया है। जिसके आधार पर ही सात चिकित्सक आए हैं। फिलहाल उन्हें काम समझाया जा रहा है। इसके बाद ही डयूटी पर लगाया जाएगा। अंबाला को मिलने वाले चिकित्सकों की सूची भी अभी नहीं मिली है। इनकी संख्या बढ़ने की भी उम्मीद है।
----- डॉ राकेश सहल, सीएमओ अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed