{"_id":"629fad9165193e0dee191f86","slug":"seven-claimants-for-the-head-of-the-municipality-ambala-news-knl1108052171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की प्रधानी के सात दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की प्रधानी के सात दावेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारायणगढ़। नामांकन पत्र वापस लेने के बाद अब 52 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इनमें सात प्रत्याशी प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। वहीं, पार्षद के लिए 45 उम्मीदवारों के बीच जंग होगी। बता दें कि छह जून को जांच के बाद दो उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद होने पर 65 उम्मीदवार मैदान में थे। मंगलवार को नामांकन वापस लेने के बाद अब 52 उम्मीदवारों के बीच चुनावी जंग होगी।
रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सलोनी शर्मा ने बताया कि रजिस्टर्ड और रिकॉगनाइज्ड पार्टियों के उम्मीदवारों को उनके पार्टी के चुनाव चिह्न दिए गए हैं। वहीं, निर्दलीय उम्मीदवारों को ड्रा ऑफ लोट के द्वारा चुनाव चिह्न जारी किए गए। मंगलवार को प्रधान पद के लिए नीलम वालिया, सतनाम कौर, सुमन वालिया, संगीत कौर दबलाना, आशा जग्गी, वीना चानना और सुधा रानी ने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। दूसरी ओर, पार्षद पद के लिए वार्ड 1 से कांता देवी, वार्ड छह से शिक्षा देवी, वार्ड आठ से प्रवीण कुमार, वार्ड 12 से नैंसी, वार्ड 13 से सतनाम सिंह और वार्ड 15 से वीना चानना ने अपने नामांकन पत्र वापस लिए हैं। इस अवसर पर सामान्य आब्जर्वर डॉ. शालिनी भी मौजूद रही।