फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Set-1 cancelled; half-yearly exams for classes 9 to 12 to begin on September 21.

Ambala News: सेट-1 रद्द, नौवीं से 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षाएं 21 सितंबर से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Set-1 cancelled; half-yearly exams for classes 9 to 12 to begin on September 21.
पानीपत। हरियाणा के विद्यालयों में कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए होने वाले सेट-1 को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए रद्द कर दिया गया है। इसके स्थान पर अब अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 20 अगस्त को प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा 21 सितंबर 2026 से शुरू होगी। इसकी विस्तृत डेटशीट एससीईआरटी हरियाणा की ओर से जारी की जाएगी।
विज्ञापन

निर्देशों के अनुसार एससीईआरटी हरियाणा निर्धारित पाठ्यक्रम और प्रश्नपत्र प्रारूप के आधार पर प्रश्नपत्र तैयार करेगा। प्रश्नपत्रों की अंतिम सॉफ्ट कॉपी संबंधित डीईओ, डीईईओ को 31 अगस्त तक उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद अधिकारी निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रश्न-उत्तर पुस्तिकाओं की छपाई के लिए चयनित वेंडरों को प्रश्नपत्र उपलब्ध करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि क्यूएबी की छपाई और वितरण की प्रक्रिया परीक्षा शुरू होने से कम से कम तीन दिन पहले पूरी करनी होगी। इसके लिए जिला स्तर पर अधिकारियों को वेंडरों और स्कूलों के साथ लगातार समन्वय रखने के निर्देश दिए गए हैं।

गोपनीयता पर विशेष जोर : प्रश्नपत्रों की छपाई, रखरखाव, परिवहन और वितरण के प्रत्येक चरण में गोपनीयता व सुरक्षा सुनिश्चित करनी होगी। प्रश्नपत्र लीक अथवा अनधिकृत रूप से साझा न हों, इसके लिए SCERT की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा। किसी भी संभावित देरी या समस्या की सूचना निदेशालय को तत्काल देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed