फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Server closed for three hours, people were troubled for transfer and jamabandi

Ambala News: तीन घंटे सर्वर बंद, इंतकाल और जमाबंदी के लिए परेशान रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Server closed for three hours, people were troubled for transfer and jamabandi
अंबाला। छावनी तहसील में सुबह से ही सर्वर बंद रहा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पडा। बुधवार को क्रिसमस की छुट्टी होने के कारण वीरवार की सुबह से ही तहसील में लोगों की भीड़ लगी रही। इस दौरान लोगों को इंतकाल, जमांबदी, और फर्द से संबंधित काम करवाने के लिए लाइन में लग घंटों इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं रजिस्ट्री करवाने आए लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आ रहे थे। जिसके कारण लोग दोपहर तक साइट के चलने का इंतजार करते रहे। इसके बाद दोपहर बाद साइट चली तब जाकर लोगों के काम शुरू हुए
विज्ञापन

फोटो: 21
डेढ़ घंटे से कर रहा इंतजार
करधान निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि उसे फर्द निकलवानी है। इसके लिए वह सुबह ही तहसील में आ गया था। लेकिन यहां आने के बाद पता चला कि साइट बंद है, अब वह डेढ़ घंटे से साइट चलने का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
फोटो: 22
लुधियाना से नकल लेने पहुंचा 67 साल का बुजुर्ग
लुधियाना निवासी 67 वर्षीय प्रेमनाथ ने बताया कि वह आज बड़ी मुश्किल से समय निकाल कर नकल लेने आया था। लेकिन यहां पर साइट ही नहीं चल रही है। एक तो वह बुजुर्ग होने के कारण वह ज्यादा देर तक खड़ा भी नहीं हो सकता। एक घंटे से ज्यादा का समय हो गया है लाइन में खडे़ हुए।
-----------------
फोटो: 23
नहीं मिल रही फर्द
बोह निवासी सौरव शर्मा ने बताया कि वह जमीन की फर्द लेने के लिए तहसील में आया जो उसके पिता के नाम है। सुबह से वह परेशान हो रहा है। ऐसे में वह घर भी नही जा सकता। उसने अपने काम से छुट्टी ली हुई है।

-----------------
फोटो: 24
दो घंटे से हो रहा परेशान
गांव बाड़ा निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि जमाबंदी लेने के लिए तहसील में आया था। बुधवार को क्रिसमस होने के कारण आज तहसील में सुबह से लोगों की भीड़ लगी हुई है। वह दो घंटे से लाइन में खड़ा है लेकिन साइट न चलने के कारण सभी परेशान हो रहे हैं।
---------------------
वर्जन
कुछ घंटे के लिए साइट बंद थी। जिसके कारण रजिस्ट्री करवाने आए लोगों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं जा रहे थे। वहीं दोपहर बाद तहसील में काम शुरू हो गया।
सुनील कुमार, नायब तहसीलदार, अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed