फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   senitization in hospital ward

अस्पताल में कोरोना संक्रमित की मौत के बाद वार्ड को किया खाली, कंज्यूमर कोर्ट की जज भी संक्रमित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
senitization in hospital ward
वीरवार रात नागरिक अस्पताल के ट्रामा सेंटर में कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। जिसके बाद वार्ड में मौजूद अन्य मरीजों के स्वास्थ्य को देखते हुए वार्ड को खाली करवा दिया गया। इसके बाद ट्रामा सेंटर स्थित वार्ड को पूरी तरह से सैनिटाइज करने के लिए खिड़की दरवाजों से लेकर बैड तक को कई कई बार सैनिटाइज किया गया। वहीं कोर्ट स्थित कंज्यूमर कोर्ट की महिला जज भी चंडीगढ़ में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। अब महिला जज का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में चल रहा है। फिर भी एहतियात के तौर पर कंज्यूमर कोर्ट को भी सैनिटाइज करने का कार्य किया गया। बता दें कि महिला जज स्वास्थ्य कारणों के कारण पिछले 10 दिनों से कोर्ट नहीं आ रही थी। जिनकी वीरवार सुबह कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन ने जिला कंज्यूमर कोर्ट को बंद करते हुए सैनिटाइजेशन कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed