फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Senior citizen pensioner created ruckus at Deputy Commissioner's office

सीनियर सिटीजन पेंशनर ने उपायुक्त कार्यालय पर काटा बवाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Senior citizen pensioner created ruckus at Deputy Commissioner's office
अंबाला सिटी। फेडरेशन ऑफ सीनियर सिटीजन पेंशनर एसोसिएशन हरियाणा के पदाधिकारियों ने उपायुक्त कार्यालय के समक्ष जमकर बवाल काटा। इससे पहले पदाधिकारी कोर्ट रोड स्थित खालसा स्कूल में एकत्रित हुए। यहां बैठक का आयोजन एसोसिएशन के प्रधान बलदेव राज आनंद की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सभी पदाधिकारियों ने हरियाणा सरकार पर विभिन्न प्रकार के आरोप लगाए। बैठक के तुरंत बाद सभी पदाधिकारी व सदस्य हाथों में बैनर आदि लेकर निकले। वे मांगों के समर्थन में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने उपायुक्त विक्रम सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की ओर से लंबे समय से मांग उठाई जा रही कि मूल वेतन में अन्य राज्यों की भांति क्रमश: पांच, 10 व 15 प्रतिशत की वृद्धि की जाए। मेडिकल कैशलेस सुविधा प्रत्येक बीमारी के लिए दी जाए ताकि सीनियर सिटीजन को इसका पूरा लाभ मिल सके। कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की तुरंत बहाली, पेंशनरों को रिटायर होने के समय उनके मूल वेतन का 50 प्रतिशत पेंशन दी जाए। इस दौरान साधू सिंह, सुदर्शन शर्मा, संतराम नागी, जोगिन्द्र पाल, सरिन्द्र राणा, गुलशन कुमार, वीना रानी, उषा दूबे, चन्द्रकांता, जगजीत कौर मौजूद रहे।
विज्ञापन

आप के कार्यकर्ताओं ने भी की नारेबाजी
उपायुक्त कार्यालय के समक्ष आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पदाधिकारियों को खुलकर समर्थन दिया। कार्यकर्ताओं ने उनके साथ धरना-प्रदर्शन करते हुए सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed