{"_id":"671fbd3eb2740405920d97e6","slug":"security-of-passengers-at-stations-is-lax-during-festivals-ambala-news-c-36-1-amb1002-131886-2024-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: त्योहारों पर स्टेशन पर ढीली यात्रियों की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: त्योहारों पर स्टेशन पर ढीली यात्रियों की सुरक्षा
विज्ञापन
अंबाला। छावनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में भीड़ दिखाई दे रही है। यात्री सुरक्षा के लिए भी अधिक इंतजाम नजर आ रहे। रेलवे स्टेशन पर लगेज स्कैनर हो या सीसीटीवी, दोनों से निगरानी बड़ी चूक नजर आती है। लंबे समय से लगेज स्कैनर बंद है तो वहीं सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने का हर बार दावा किया जाता रहा है मगर हालात जस के तस हैं।
अभी त्योहार के समय जब अंबाला के रेलवे स्टेशन पर हजारों यात्री एक दिन में पहुंच रहे हैं ऐसे समय में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर गंभीरता न के बराबर दिखाई दे रही है। गौरतलब है कि अंबाला छावनी के रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन 300 से अधिक ट्रेनों का आवागमन होता है। जिसमें कुछ प्रीमियम ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके साथ ही पूर्व में स्टेशन को उड़ाने की धमकियां तक मिल चुकी हैं। इसके बावजूद त्योहार पर रेलवे प्रशासन गंभीर नहीं दिख रही है।
टिकट काउंटर के पास नहीं मिला सुरक्षा
जहां रेलवे पुलिस की तरफ से दावा किया गया था कि त्योहारों को लेकर चप्पे-चप्पे पर रेलवे पुलिस तैनात रहेगी। मगर जब सोमवार को पड़ताल की गई तो कई स्थानों पर पुलिस कर्मी नहीं मिले। इसमें पूछताछ केंद्र पर भारी भीड़ लगी थी। लोग एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए बहस कर रहे थे। इसके साथ ही सामान्य टिकट काउंटर पर यात्रियों की भीड़ नजर आई। यहां पर भी सुरक्षाकर्मी नजर नहीं आए। लगेज स्कैनर मशीन बंद थी। यहां जवान बैठे थे मगर किसी भी यात्री की कोई चेकिंग नहीं होती दिखी।
विज्ञापन
पटरियों पर जाते दिखे यात्री
त्योहार के समय हादसे होने का सबसे अधिक खतरा रहता है। सोमवार को अंबाला कैंट के रेलवे स्टेशन पर यात्री प्लेटफॉर्म नंबर 1 से दो और तीन पर जाने के लिए पटरियों का सहरा लेते हुए दिखाई दिए। इसके साथ ही यात्री ट्रेन के दरवाजे पर लटकते हुए दिखे। जबकि एक दिन पहले ही प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर अंत्योदय एक्सप्रेस का यात्री ने सरियों से शीशा तोड़ दिया था।