फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Security guard granted bail in rs 7.68 lakh milk theft case.

Ambala News: 7.68 लाख के दूध चोरी मामले में सुरक्षा गार्ड को जमानत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Security guard granted bail in rs 7.68 lakh milk theft case.
चंडीगढ़। करनाल के शामगढ़ स्थित माडर्न डेयरीज लिमिटेड से कथित तौर पर 9,110 किलोग्राम दूध चोरी करने के मामले में पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट ने सुरक्षा गार्ड को जमानत दे दी है। जस्टिस मनीषा बत्रा ने अपने आदेश में कहा कि जमानत का उद्देश्य मुकदमे के दौरान आरोपित की अदालत में उपस्थिति सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

इसे सजा या निवारक हिरासत का माध्यम नहीं बनाया जा सकता। अदालत ने स्पष्ट कहा कि अब याचिकाकर्ता को हिरासत में रखने से कोई उपयोगी उद्देश्य पूरा नहीं होगा। कानून का सुस्थापित सिद्धांत है कि जमानत नियम है और जेल अपवाद।
विज्ञापन

मामला 17 दिसंबर 2025 की रात का है। शिकायत के अनुसार एक टैंकर चालक माडर्न डेयरीज में पनीर का मट्ठा लेकर पहुंचा था। टैंकर का वजन 32,360 किलोग्राम था। मट्ठा उतारने के बाद टैंकर का वजन 11,800 किलोग्राम रह गया। आरोप है कि इसके बाद चालक ने टैंकर को संयंत्र के दूध टैंक से जोड़कर उसमें करीब 9,800 लीटर दूध भर लिया। संयंत्र के मुख्य गेट के पास सुरक्षा कर्मचारियों ने टैंकर को रोक लिया। जांच के दौरान टैंकर में 9,110 किलोग्राम दूध मिला। इसकी कीमत करीब 7.68 लाख रुपये बताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed