फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Sector residents are troubled due to the dirt in the drains

Ambala News: नालियों में गंदगी होने से सेक्टरवासी परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Sector residents are troubled due to the dirt in the drains
अंबाला सिटी। सेक्टर-7 में सामुदायिक भवन का नवीनीकरण कार्य कई माह से लटका हुआ है। साथ ही निगम की ओर से सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा। बीते दिनों उपायुक्त ने भी सेक्टर-7 एसोसिएशन पदाधिकारियों की बैठक ली थी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए, मगर अभी तक समाधान नहीं किया गया। बरसाती पानी में भी सेक्टर-7 में ज्यादा दिक्कत आती है। बीते बारिश के सीजन में भी जलभराव से परेशानी रही। सेक्टरवासियों ने खुद पंप लगाकर भी पानी निकलवाया था।
विज्ञापन

अधिकारी मौका देखकर गए, समाधान नहीं हुआ : सेक्टर-7 रेसीडेंट्स सोशल कल्चरल वेलफेयर सोसाइटी के प्रधान संदीप सचदेवा ने उपायुक्त की बैठक में बताया था कि सेक्टर-7 सबसे पुराना सेक्टर है। बरसाती सीजन में पानी निकासी सही तरीके से नहीं होने के कारण काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने एस्टेट ऑफिसर एवं एसडीएम को निर्देश दिए कि वह रेलवे स्पेन के नजदीक जो मलबा पड़ा है, उसे उठवाना सुनिश्चित करें। इसके साथ-साथ सेक्टर में अंदर की नालियों की भी सफाई करवाएं। प्रधान सचदेवा ने बताया कि अधिकारी बैठक के बाद रेलवे स्पेन के नजदीक मुआयना करने के लिए आए थे, मगर कोई समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed